Vivo Y91 और Vivo Y91i की कीमतों में कटौती

Vivo Y91 और Vivo Y91i बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन हैं। दोनों ही फोन के एक वेरिएंट के दाम में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 नवंबर 2019 17:28 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई91 में 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है
  • Vivo Y91i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा
  • Vivo Y91i में 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है
Vivo Y91 और Vivo Y91i की कीमतों में कटौती की गई है। दोनों फोन की कीमतें 500 रुपये कम की गई हैं। कटौती के बाद वीवो वाई91 का दाम 8,490 रुपये से शुरू होता है और वीवो वाई91आई का दाम 6,990 रुपये से। अहम खासियतो की बात करें तो वीवो वाई91 डुअल कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप नॉच, 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, वीवो वाई91आई स्मार्टफोन 6.22 इंच के एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है।
 

Vivo Y91, Vivo Y91i price in India

वीवो वाई91 के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को पहले 8,990 रुपये में बेचा जाता था। लेकिन अब इसे 8,490 रुपये में बेचा जाएगा। यानी कीमत में कटौती 500 रुपये की है। फोन को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, वीवो इंडिया ई-स्टोर और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स में बेचा जाता है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने पहले ही बताया था कि वीवो वाई91 को सस्ते में ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। Vivo ने गैजेट्स 360 को कीमत में किए गए बदलाव की पुष्टि कर दी है। फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल पहले की तरह 8,990 रुपये में बिकेगा।
Advertisement

वीवो वाई91आई के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 6,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन का दाम पहले 7,490 रुपये था। इस फोन को ऑफलाइन चैनल के लिए लॉन्च किया गया था। लेकिन फोन अमेज़न इंडिया और वीवो डॉट कॉम पर भी उपलब्ध है। कंपनी ने फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
 

Vivo Y91 स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई91 में 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। यह एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 88.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। फोन में ड्यूड्रॉप नॉच है और किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ पावरवीआर जीई8320 जीपीयू और 3 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Vivo Y91 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/ 2.4) का। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

एआई से लैस कैमरे स्मार्ट ब्यूटिफिकेशन फीचर के साथ आते हैं। पोर्ट्रेट मोड, स्लो मोशन कैपचर और फेस अनलॉक जैसे फीचर भी कैमरे का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

डुअल-सिम Vivo Y91 (नैनो+नैनो) 4जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ग्लोनास, जीपीएस और वाई-फाई 2.4जी के साथ आता है। चार्जिंग के लिए यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। वीवो वाई91 में 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है। नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 75.09 x 8.28 x 155.11 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम। वीवो वाई91 को ओसियन ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।
 

Vivo Y91i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y91i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (1520x720 पिक्सल) फुल इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए Vivo Y91i में 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। यह एफ/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फेस ब्यूटी, टाइमलैप्स, पाम कैपचर और वॉयस कंट्रोल कैमरा ऐप का हिस्सा हैं।

Vivo Y91i की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी/ 32 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Vivo ने अपने इस फोन में 4,030 एमएएच की बैटरी दी है। डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32एमबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.