Vivo Y91 लॉन्च हुआ भारत में, 4030 एमएएच बैटरी से है लैस

Vivo ने चुपचाप भारतीय मार्केट में अपना स्मार्टफोन Vivo Y91 लॉन्च कर दिया है। वीवो वाई91 दो रियर कैमरे, ड्यूड्रॉप नॉच और रियर पैनल पर ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 15 जनवरी 2019 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y91 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • वीवो वाई91 में 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है
  • Vivo Y91 को भारतीय मार्केट में 10,990 रुपये में बेचा जाएगा
Vivo ने चुपचाप भारतीय मार्केट में अपना स्मार्टफोन Vivo Y91 लॉन्च कर दिया है। वीवो वाई91 दो रियर कैमरे, ड्यूड्रॉप नॉच और रियर पैनल पर ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आता है। चीनी कंपनी वीवो का यह स्मार्टफोन मार्केट में 10,990 रुपये में मिलेगा। मार्केट में इसकी भिड़ंत Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड के हैंडसेट से होगी। Vivo Y91 के बारे में बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव देने का दावा किया गया है। यह एआई से लैस रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Vivo Y91 की भारत में कीमत

Vivo Y91 को भारतीय मार्केट में 10,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह वीवो की अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसा प्रतीत होता है कि 10,990 रुपये की कीमत इस फोन की लॉन्च प्राइस है। स्मार्टफोन की कीमत 11,990 रुपये रखी गई है और इसे 8 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन के साथ मुफ्त ब्लूटूथ ईयरफोन मिलेंगे। हमने वीवो इंडिया से इस फोन के लॉन्च और कीमत के बारे में आधिकारिक जानकारी मांगी है।
Advertisement
 

Vivo Y91 स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई91 में 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। यह एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 88.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। फोन में ड्यूड्रॉप नॉच है और किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ पावरवीआर जीई8320 जीपीयू और 2 जीबी दिए गए हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Vivo Y91 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/ 2.4) का। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 
एआई से लैस कैमरे स्मार्ट ब्यूटिफिकेशन फीचर के साथ आते हैं। पोर्ट्रेट मोड, स्लो मोशन कैपचर और फेस अनलॉक जैसे फीचर भी कैमरे का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

डुअल-सिम Vivo Y91 (नैनो+नैनो) 4जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ग्लोनास, जीपीएस और वाई-फाई 2.4जी के साथ आता है। चार्जिंग के लिए यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। वीवो वाई91 में 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है। नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 75.09 x 8.28 x 155.11 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम। वीवो वाई91 को ओसियन ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32एमबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Y91
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.