Vivo Y83 स्मार्टफोन लॉन्च, फेस अनलॉक के साथ मिलेंगे ये फीचर

Vivo ने मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट लॉन्च करने के ठीक बाद नया स्मार्टफोन Y83 लॉन्च किया है...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 मई 2018 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट से लैस फोन उतारा
  • Vivo Y83 में काम करता है हाल में लॉन्च हुआ प्रोसेसर
  • फोन को व्हाइट, ब्लैक और रेड रंग विकल्प में उतारा गया है

Vivo Y83 स्मार्टफोन लॉन्च

Vivo ने मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट लॉन्च करने के ठीक बाद नया स्मार्टफोन Y83 लॉन्च किया है। Vivo Y83 इसी नए प्रोसेसर से लैस होकर आया है। Vivo Y83 में काम करता है हीलियो पी22 प्रोसेसर, जो चीन में वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध भी हो गया है। Vivo Y83 स्मार्टफोन की कीमत 1,498 चीनी युआन (तकरीबन 15,900 रुपये) है। इसके साथ यूज़र को प्रोटेक्टिव केस और इयरफोन दिए जाएंगे।

याद दिला दें, Vivo Y83 इसी महीने की शुरुआत में लीक हुआ था और अब यह चीन में आधिकारिक तौर पर उतार दिया गया है। फोन को व्हाइट, ब्लैक और रेड रंग विकल्प में उतारा गया है। Vivo Y83 में यूज़र को मिलेगी प्रीमिय ग्लास बॉडी, बैक में मिरर फिनिश होगा। स्मार्टफोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले है, साथ ही नॉच भी दिया गया है। सेंसर और सेल्फी कैमरा आपको नॉच पर ही मिलेंगे।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Y83 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। टॉप पर दिया गया है फनटच ओएस 4.0. यह एक डुअल सिम फोन है। डिस्प्ले 6.22 इंच का आईपीएस एचडी+ है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। जैसा कि हमने पहले बताया, Vivo Y83 में लेटेस्ट पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। चिप आम एआई फ्रेमवर्क को सपोर्ट करती है।

Vivo Y83 में यूज़र को मिलेंगे 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। Vivo अब आते हैं Y83 के कैमरा डिपार्टमेंट पर। फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो फेस रिकग्निशन से लैस होगा। ध्यान रहे, फिंगरप्रिंट स्कैनिंग भी फोन में आपको मिलेगी। Vivo Y83 को पावर देती है 3260 एमएएच की बैटरी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, vivo y83
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.