Vivo Y83 भारत में लॉन्च, आईफोन X जैसे डिस्प्ले नॉच से है लैस

चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने Vivo Y83 को भारत में लॉन्च कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि वीवो वाई83 हैंडसेट के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2018 17:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y83 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है
  • Vivo Y83 को भारत में 14,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है
  • 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है वीवो वाई83

Vivo Y83 में है 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने Vivo Y83 को भारत में लॉन्च कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि वीवो वाई83 हैंडसेट के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की अहम खासियत है 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बड़ा डिस्प्ले। स्क्रीन पर iPhone X जैसे नॉच भी है। बता दें कि कंपनी ने भारत में इस हैंडसेट 32 जीबी स्टोरेज मॉडल उतारा है।
 

Vivo Y83 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

कंपनी Vivo Y83 को भारत में 14,990 रुपये में बेचेगी। भारत में कंपनी ने 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को उपलब्ध कराया है। यह देशभर के ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर भी बेचा जाएगा। इन प्लेटफॉर्म पर फोन एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाले ईएमआई के साथ आता है। हैंडसेट को वीवो अपनी आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए भी बेचेगी।
Advertisement
 

Vivo Y83 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Vivo Y83 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू 2.0 आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। Vivo Y83 में ऑक्टा-कोर हीलियो पी20 प्रोसेसर है। चिप आम एआई फ्रेमवर्क को सपोर्ट करती है। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 4 जीबी रैम।

अब बात कैमरा सेटअप की। रियर पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो फेस रिकग्निशन से लैस होगा। ध्यान रहे, फिंगरप्रिंट स्कैनर भी आपको मिलेगा। कैमरा फीचर में एआई फेस ब्यूटी, पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो और ग्रुप सेल्फी शामिल हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3260 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

Vivo Y83 के अन्य फीचर में फेस एक्सेस 2.0, गेम मोड 2.0, स्मार्ट स्पि्लट 3.0, ऐप क्लोन और आई प्रोटेक्शन शामिल हैं। इस फोन का वज़न 151 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Y83 Launch, Vivo Y83 Price, Vivo Y83 Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.