• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 8GB रैम, 50MP कैमरा, 44W फास्‍ट चार्जिंग के साथ Vivo Y75 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

8GB रैम, 50MP कैमरा, 44W फास्‍ट चार्जिंग के साथ Vivo Y75 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

इसमें 44 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है।

8GB रैम, 50MP कैमरा, 44W फास्‍ट चार्जिंग के साथ Vivo Y75 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह फोन, डांसिंग वेव्स और मूनलाइट शैडो कलर्स में आता है

ख़ास बातें
  • इसके दाम 20,999 रुपये रखे गए हैं
  • फोन को फ्लिपकार्ट, वीवो ई-स्टोर और ऑफलाइन लिया जा सकता है
  • 1,500 रुपये तक डिस्‍काउंट भी ऑफर किया जा रहा है
विज्ञापन
वीवो ने उसकी Y सीरीज में Vivo Y75 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है। नए वीवो फोन में स्लिम डिजाइन देखने को मिलता है और इसे दो कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। फोन को MediaTek के हीलियो G96 प्रोसेसर से पैक किया गया है और इसमें 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन के बाकी खूबियों की बात करें तो इसमें 44 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 4,050mAh की बैटरी से लैस है, जिसे 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस, एक्‍सटेंडे रैम फीचर भी ऑफर करती है। इसकी मदद से यूजर फोन के इनबिल्ट स्टोरेज से मेमोरी बढ़ा सकते हैं।
 

Vivo Y75 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Vivo Y75 को इंडिया में सिर्फ 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। इसके दाम 20,999 रुपये रखे गए हैं। यह फोन, डांसिंग वेव्स और मूनलाइट शैडो कलर्स में आता है और फ्लिपकार्ट, वीवो ई-स्टोर के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।  आईसीआईसीआई, एसबीआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और वनकार्ड के कार्ड का इस्‍तेमाल करके इस फोन को खरीदने वाले कस्‍टमर 1,500 रुपये तक डिस्‍काउंट का फायदा ले सकते हैं। 
 

Vivo Y75 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Vivo Y75 स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड फनटच ओएस 12 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। वीवो Y-सीरीज का यह फोन मीडियाटेक के हीलियो G96 4G प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इनबिल्ट स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को 4GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरों की, तो इस डिवाइस में रियर फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कैमरा यूनिट में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए Vivo Y75 में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कई कैमरा मोड दिए गए हैं, जिनमें अल्ट्रा-वाइड नाइट, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो और बोकेह मोड शामिल हैं। फोन के 128GB इनबिल्ट स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Vivo Y75 में वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस दिए गए हैं। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फोन में 4,050mAh की बैटरी है, जो 44W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का वजन 172 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »