5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y72 5G लॉन्च, जानें अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत

Vivo Y72 स्मार्टफोन की कीमत THB 9,999 (लगभग 23,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह स्मार्टफोन 23 मार्च यानी आज से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा, जो कि 30 मार्च तक चलेगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 23 मार्च 2021 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y72 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई72 5जी का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है
  • फोन की सेल 31 मार्च से होगी शुरू

Vivo Y72 5G फोन में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Vivo Y72 5G स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कंपनी की Y सीरीज़ लाइनअप का नया एडिशन है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। यह फोन Ultra Game Mode के साथ-साथ Multi-Turbo mode से लैस है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह फोन की वर्क इफिशन्सी को बढ़ाता है। इके अलावा, इसमें Speaker Boost 3.0 के साथ सुपर लिनियर स्पीकर दिया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि क्लियर साउंड प्रदान करता है। फोन में सुपर नाइट मोड मौजूद है, जो कि रात के समय में बेहतर तस्वीरें लेने में मदद करता है।
 

Vivo Y72 5G price, availability

Vivo Y72 स्मार्टफोन की कीमत THB 9,999 (लगभग 23,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह स्मार्टफोन 23 मार्च यानी आज से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा, जो कि 30 मार्च तक चलेगी। वहीं, फोन की सेल 31 मार्च से शुरू होगी। वीवो वाई72 फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होते हैं, जिसमें ग्रेफाइट ब्लैक और ड्रीम ग्लो कलर शामिल हैं।
Advertisement
 

Vivo Y72 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई72 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.58-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.6 है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.79 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू वाले f/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। यह सभी सेंसर आयतकार कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश के साथ स्थित हैं। इसके अलावा, फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

वीवो वाई72 5जी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो फोन में 5G, 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का डायमेंशन 163.95x75.30x8.50mm है और भार 193 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.