Vivo Y51s लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,500 एमएएच बैटरी है खासियत

Vivo Y51s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.79 अपर्चर के साथ। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 15:24 IST
ख़ास बातें
  • 18 वॉट डुअल इंजन फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है Vivo Y51s में
  • Vivo Y51s में है एक्सीनॉस 880 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
Vivo Y51s को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और एक्सीनॉस 880 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के लिहाज से वीवो 51एस हैंडसेट बहुत हद तक Vivo Y70s जैसा लगता है। कुछ अंतर भी हैं, जैसे कि कैमरा सेटअप।
 

Vivo Y51s price

वीवो 51एस के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीन में CNY 1,798 (करीब 19,100 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन को तीन रंगों में लिस्ट किया गया है- सेक्रेट रियल्म ब्लैक, स्नो फेदर व्हाइट और बिहिलियन ब्लू।
Advertisement

Vivo ने अभी इस हैंडसेट को भारत लाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Vivo Y51s specifications

डुअल-सिम Vivo Y51s स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.72 प्रतिशत है। पिक्सल डेनसिटी 394 पीपीआई है। इसमें एक्सीनॉस 880 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली जी76 एमपी5 इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।
Advertisement

Vivo Y51s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.79 अपर्चर के साथ। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर होल-पंच में 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे को जगह मिली है। नाइट व्यू, पोर्ट्रेट, पनोरमा, डायनमिक फोटो, स्लो मोशन, टाइम-लैप्स और कई अन्य कैमरा मोड फोन का हिस्सा हैं।

स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट डुअल इंजन फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। स्मार्टफोन में ऑथेंटिकेशन के लिए किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 162.05x76.61x8.46 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 880

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.