वीवो वाई51एल स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 11,980 रुपये

वीवो वाई51एल स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 11,980 रुपये
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपना नया हैंडसेट वाई51एल भारत में 11,980 रुपये में लॉन्च किया है। वीवो ने बताया है कि वीवो वाई51एल पहला हैंडसेट है जिसे इस साल कंपनी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में बनाया गया है।

वीवो का ग्रेटर नोएडा प्लांट पिछले साल से काम करना शुरू किया था। कंपनी ने बताया था कि यह प्लांट 2200 लोगों को रोजगार देगा। इस चीन की कंपनी को उम्मीद है कि वह इस किफायती हैंडसेट के जरिए मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में कामयाब रहेगी। गौर करने वाली बात है कि वाई51एल कंपनी के वाई51 हैंडसेट का नया वेरिएंट है जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था। वीवो वाई51एल और वाई51 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं।

डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय डिवाइस वीवो वाई51एल कंपनी के फनटच ओएस 2.5 चलता है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित है। इसमें 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 540x960 पिक्सल है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसेर के साथ 2 जीबी का रैम मिलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। वीवो वाई51एल में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट में नाइट मोड, एचडीआर, पनोरमा और फेस ब्यूटी जैसे फ़ीचर भी मौजूद हैं। रियर कैमरे से यूज़र फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

वीवो वाई51एल में भारतीय 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। इसका डाइमेंशन 143.8x71.7x7.52 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2350 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी। स्मार्टफोन में ग्लास बैककवर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »