वीवो वाई51 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई51 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
वीवो ने सोमवार को अपना एक्स6 और एक्स6 प्लस स्मार्टफोन चीन में पेश किया। इसके अलावा कंपनी के स्मार्टफोन वीवो वाई51 को भी लॉन्च किया गया। फिलहाल, चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने वीवो वाई51 की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस वीवो वाई51 कंपनी के फनटच ओएस पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.0.2 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसेर से लैस है और इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हैंडसेट में 2 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई51 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कैमरा नाइट मोड, एचडीआर, पनोरमा और फेस ब्यूटी मोड से लैस होगा। रियर कैमरे से यूज़र फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

वीवो वाई51 में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। इसमें जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 143.8x71.7x7.52 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2350 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट में एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, ग्रेविटी और डिजिटल कंपास सेंसर भी होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »