• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y38 5G फोन 6,000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिले दो सर्टिफिकेशन्स

Vivo Y38 5G फोन 6,000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिले दो सर्टिफिकेशन्स

फोन के मई में लॉन्च होने की संभावना है। यह Vivo Y28 5G का सक्सेसर होगा, जिसे 6.56 इंच डिस्‍प्‍ले, MediaTek Dimensity 6020 SoC और 8GB तक रैम के साथ भारत में इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। 

Vivo Y38 5G फोन 6,000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिले दो सर्टिफिकेशन्स

Vivo Y28 5G को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Vivo Y38 को NCC और IMDA पर लिस्ट किया गया है
  • नए सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से अपकमिंग वीवो फोन का डिजाइन का अंदाजा मिलता है
  • लिस्टिंग ने पुष्टि की है कि फोन में बड़ी 6,000mAh बैटरी मिलेगी
विज्ञापन
Vivo Y38 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। वीवो का अपकमिंग 5जी फोन हालिया दिनों में एक के बाद एक कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हो चुका है, जिनके जरिए इसमें मिलने वाले कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा भी मिला है। अब, फोन दो अन्य सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे पता चलता है कि फोन में बड़ी बैटरी मिलेगी और यह गोल कैमरा आइलैंड के साथ आएगा। इससे पहले फोन Geekbench पर लिस्ट हुआ था, जिससे पता चला था कि इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

गिजमोचाइना के अनुसार, Vivo Y38 को NCC और IMDA पर लिस्ट किया गया है। नए सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से अपकमिंग वीवो फोन का डिजाइन का अंदाजा मिलता है। इससे पता चलता है कि Y38 में होल-पंच कटआउट वाला डिस्प्ले मिलेगा। रियर में डुअल कैमरा सिस्टम होगा, जिसे एलईडी फ्लैश के साथ एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल में फिट किया जाएगा। इसके अलावा, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इसमें USB Type-C पोर्ट के साथ 3.5 mm हेडफोन जैक भी शामिल होगा।

वहीं, NCC लिस्टिंग ने पुष्टि की है कि फोन में बड़ी 6,000mAh बैटरी मिलेगी, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इससे पहले सामने आई लिस्टिंग्स में भी इसी आउटपुट के बारे में बताया गया था।

इससे पहले Geekbench लिस्टिंग से पता चला था कि Vivo Y38 5G में Qualcomm का चिपसेट मिलेगा। यह Snapdragon 4 Gen 2 SoC कहा जा रहा है। लिस्टिंग में इसका कोडनेम parrot था। इसके अलावा लिस्टिंग ने यह भी बताया कि फोन में 8GB रैम होगी। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आने वाला है। स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 3092 पॉइंट्स, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 7035 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया था। 

फोन के मई में लॉन्च होने की संभावना है। यह Vivo Y28 5G का सक्सेसर होगा, जिसे 6.56 इंच डिस्‍प्‍ले, MediaTek Dimensity 6020 SoC और 8GB तक रैम के साथ भारत में इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »