Vivo Y36i लॉन्च हुआ 8GB रैम, 90Hz डिस्प्ले, डुअल कैमरा के साथ, जानें कीमत

फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो नॉच में फिट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2023 10:02 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस में 5000mAh बैटरी है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग आती है। 
  • रियर साइड में 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप है।
  • यह फोन 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

Vivo Y36i में 90Hz डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo ने अपने घरेलू मार्केट में एक और स्मार्टफोन Vivo Y36i लॉन्च कर दिया है। Y सीरीज में आया ये लेटेस्ट एडिशन 90Hz डिस्प्ले से लैस है। फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है और 8GB तक रैम सपोर्ट है। जिसमें 4GB वर्चुअल रैम भी शामिल है। फोन Dimensity 6020 चिपसेट से लैस होकर आता है जिसके साथ में 128GB तक स्टोरेज स्पेस कंपनी ने दिया है। यह एक बजट फोन है। आइए जानते हैं इसके प्राइस और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Vivo Y36i Price

Vivo Y36i की कीमत 1199 युआन (लगभग 14,000 रुपये) है। कंपनी ने फिलहाल इसको चीन में लॉन्च किया है। फोन दो कलर वेरिएंट्स- पर्पल और गोल्ड में आता है। 
 

Vivo Y36i Specifications

Vivo Y36i के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.56 इंच का IPS डिस्प्ले पैनल मिलता है जिसमें 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट है, और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 840 निट्स की है। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 6020 चिपसेट जो 7nm मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी पर बना है। इसके साथ में 4GB फिजिकल रैम, और 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। इस तरह से कुल मिलाकर डिवाइस में 8 जीबी रैम सपोर्ट कंपनी ने दिया है। यह फोन 128GB स्टोरेज के साथ आता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो नॉच में फिट है। नॉच को वाटर ड्राप डिजाइन दिया गया है। रियर साइड में 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। फोन के दूसरे कैमरा में खास Anti-Stroboscopic सेंसर दिया गया है। डिवाइस में 5000mAh बैटरी है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग आती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  2. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  4. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  5. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.