8GB तक की रैम के साथ आएगा Vivo Y32 फोन! स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक

TENAA लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग में देखा गया है कि Vivo Y32 फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा असमें 6.5 इंच एचडी प्लस (1,600x720 pixels) TFT डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 नवंबर 2021 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y32 में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई32 में तीन रैम व स्टोरेज मिल सकते हैं
  • Vivo फोन मॉडल नंबर V2158A के साथ लिस्ट है
Vivo Y32 स्मार्टफोन कथित रूप से चीन की TENAA वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिसमें इसका लुक Vivo Y33s के समान लगता है। नया Vivo फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और बैक पैनल पर मल्टी-कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में ग्रेडिएंट फिनिश मिल सकती है, जो कि बजट और मिड-रेंज वीवो फोन में काफी कॉमन है। वीवो वाई32 फोन कंपनी का बजट 4जी फोन हो सकता है। फिलहाल, फोन की लॉन्च डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है, हो सकता है फोन लॉन्च के साथ कंपनी की मौजूदा Y सीरीज़ का हिस्सा बने। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हुए हैं।

TENAA लिस्टिंग में देखा गया है कि Vivo मॉडल नंबर V2158A के साथ लिस्ट है। माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Vivo Y32 स्मार्टफोन का है।
Advertisement

ऑनलाइन लिस्टिंग में फोन की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसके जरिए फोन के डिज़ाइन से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आती है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच देखा जा सकता है, जबकि बैक पैनल पर मल्टी-कैमरा सेटअप मौजूद है। रियर कैमरा पैनल का डिज़ाइन और पॉजिशन देखने में Vivo Y33s  स्मार्टफोन के समान लगी हैं, जो कि भारत में अगस्त महीने में लॉन्च हुआ था।
 

Vivo Y32 specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग में देखा गया है कि वीवो वाई32 फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा इसमें 6.5 इंच एचडी प्लस (1,600x720 pixels) TFT डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम मिलेगी। वहीं, स्टोरेज 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी की होगी।
Advertisement

वीवो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। कुछ रिपोर्ट में इसे ट्रिपल रियर कैमरा भी बताया गया है। हालांकि, फोन के बैक पैनल की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन TENAA लिस्टिंग पर साफ नहीं है। वहीं, Gadgets 360 ने भी स्वतंत्र रूप से इस उपरोक्त जानकारी को वेरिफाई नहीं किया है।

कैमरा सेटअप 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा के साथ लिस्ट है। TENAA लिस्टिंग में यह भी दिखा है कि इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,910 एमएएच की हो सकती है। फोन में दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं फोन का डायमेंशन 165.01x75.20x9.19mm और भार 204.75 ग्राम है।
Advertisement

वीवो ने फिलहाल Vivo Y32 संबंधी किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, फोन इस मॉडल नंबर के साथ कथित रूप से China Compulsory Certification (3C) पर भी इस महीने की शुरुआत में लिस्ट हो चुका है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y32 Specifications, Vivo Y32, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.