5,000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ Vivo Y32 फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Vivo China वेबसाइट के अनुसार, Vivo Y32 स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 1,399 (लगभग 16,700 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। कंपनी ने इस फोन को Foggy Night और Harumi Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है।

5,000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ Vivo Y32 फोन लॉन्च, जानें कीमत...
ख़ास बातें
  • Vivo Y32 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है
  • वीवो वाई32 स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Vivo Y32 स्मार्टफोन को चीनी कंपनी की वेबसाइट पर Y सीरीज़ के नए मॉडल के रूप में  लिस्ट कर दिया गया है। यह नया Vivo स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। वीवो वाई32 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है, जिसे अक्टूबर में Snapdragon 778G Plus, Snapdragon 695 और Snapdragon 480 Plus 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, फोन में सिंगल चार्ज पर 27 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम या फिर 18 घंटे तक का टॉकटाइम मिलता है।  
 

Vivo Y32 price

Vivo China वेबसाइट के अनुसार, Vivo Y32 स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 1,399 (लगभग 16,700 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। कंपनी ने इस फोन को Foggy Night और Harumi Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है। हालांकि, फोन की सेल तारीख और चीन से बाहर इस फोन की उपलब्धता संबंधी जानकारी का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

पिछले महीने वीवो वाई32 स्मार्टफोन कथित रूप से चीन की TENAA वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, जहां से फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी प्राप्त हुई थी।
 

Vivo Y32 specifications

डुअल सिम (नैनो) वीवो वाई32 स्मार्टफोन Android 11 आधारित OriginOS 1.0 पर काम करता है। फोन में 6.51 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4x रैम मौजूद है। फोन में 12 जीबी की वर्चुअल रैम भी दी गई है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेटअप में मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पो के लिए फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का डायमेंशन 164.26x76.08x8mm और भार 182 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y32 price, Vivo Y32 specifications, Vivo Y32, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »