Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 23:51 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जाएगा
  • Vivo Y31T 5G में 7,200 mAh की बैटरी होगी
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

Photo Credit: Vivo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Vivo Y31T 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 6 पर चलेगा। Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच  HD+ (720 x 1,608 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,250 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में में 7,200 mAh की बैटरी दी जाएगी। Vivo Y31T 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन को Golden Mist, Seashore और Crimson Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने आगामी स्मार्टफोन की प्राइसिंग को लीक किया है। इस टिप्सटर का दावा है कि Vivo Y31T 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये का होगा। हालांकि, कंपनी ने् इस स्मार्टफोन की प्राइसिंग की पुष्टि नहीं की है। इस वजह से इस जानकारी में कुछ बदलाव हो सकता है। भारत में Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर हाल ही में इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। 

Vivo Y31T 5G के लिए 4 GB + 128 GB, 6 GB + 128 GB और 6 GB + 256 GB के वेरिएंट्स होंगे। इस स्मार्टफोन को Golden Mist, Seashore और Crimson Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच  HD+ (720 x 1,608 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,250 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 83 प्रतिशत NTSC कवरेज के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट होगा। यह Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 6 पर चलेगा। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Vivo Y31T 5G में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.