5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y30G फोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y30G फोन की कीमत CNY 1,499 (लगभग 16,600 रुपये) है, जो कि इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फिलहाल, यह फोन केवल चीन तक ही सीमित है।

5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y30G फोन लॉन्च, जानें कीमत

यह फोन एक्वा ब्लू, डॉन व्हाइट और ओब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y30G में मौजूद है मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर
  • वीवो वाई30जी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • फोन के साथ मिलता है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Vivo Y30G स्मार्टफोन को वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच डिज़ाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर दिया गया है। Vivo फोन में तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन दिए हुए हैं। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वीवो वाई30जी फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 128 जीबी स्टोरेज और एंड्रॉयड 11 मौजूद है। इस स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 18वॉट डुअल इंज़न फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। वीवो वाई30जी फोन वीवो Vivo Y30 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर पेश किया गया है, जो कि पिछले साल मई महीने में लॉन्च हुआ था। वीवो वाई30जी फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।
 

Vivo Y30G price, availability

Vivo Y30G फोन की कीमत CNY 1,499 (लगभग 16,600 रुपये) है, जो कि इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन एक्वा ब्लू, डॉन व्हाइट और ओब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फिलहाल, यह फोन केवल चीन तक ही सीमित है।
 

Vivo Y30G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई30जी फोन Android 11 आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है और इसमें 6.51-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर से लैस आता है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज की बात करें, तो वीवो वाई30जी फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसके साथ 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 67वॉट वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट व 10 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। मी 11 सीरीज़ का टॉप-ऑफ-द-लाइन फोन IP68 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस बिल्ड से लैस है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर, और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

वीवो वाई30जी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट चार्जिंग मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.41x76.32x8.41mm और भार 191.4 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y30G Price, Vivo Y30G Specifications, Vivo Y30G, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »