Vivo Y300c ने 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ ली एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने चीनी बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo Y300c लॉन्च कर दिया है।

Vivo Y300c ने 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ ली एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo Y300c में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y300c में 6.77 इंच की AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y30 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo Y300c में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ने चीनी बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo Y300c लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y300c के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Vivo Y300c Price


Vivo Y300c के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 युआन (लगभग 16,629 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 युआन (लगभग 19,006 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ग्लोबल स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा या नहीं फिलहाल वीवो ने इसकी जानकारी नहीं दी है। यह फोन स्टार डायमंड ब्लैक, स्नो व्हाइट और ग्रीन पाइन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Vivo Y300c Specifications


Vivo Y300c में 6.77 इंच की AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 300Hz तक है। Y300c में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ Mali-G57 जीपीयू दिया गया है, जिसमें एक इंटीग्रेटेड 5G मॉडेम शामिल है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन वायरलेस इयरफोन जैसे डिवाइस को पावर देने के लिए रिवर्स चार्जिंग प्रदान करता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए फेस वेक फेशियल रिक्गनिशन और स्क्रीन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y300c के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और बोकेह इफेक्ट के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 12GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.57 मिमी, चौड़ाई 76.18 मिमी, मोटाई 7.79 मिमी (स्टार डायमंड ब्लैक और स्नो व्हाइट), 7.85 मिमी (ग्रीन पाइन) और वजन 199.9 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »