Vivo Y300 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस और कीमत का 31 मार्च के लॉन्च से पहले खुलासा, जानें

Vivo कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y300 Pro+ में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Vivo Y300 Pro+ स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट से लैस होगा।
  • Vivo Y300 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा।

Vivo Y300 Plus में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में मॉडल नंबर V2456A वाला एक Vivo स्मार्टफोन चीन के 3C और MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। इसके अलावा यह गीकबेंच पर नजर आया, जिससे स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई। इन लिस्टिंग ने आगामी लॉन्च का संकेत दिया, लेकिन पूरे नाम का खुलासा नहीं हुआ। हालांकि, V2456A अब चाइना टेलीकॉम की प्रोडक्ट लाइब्रेरी में नजर आया है, जिससे पुष्टि होती है कि यह Vivo Y300 Pro+ के तौर पर पेश होगा। लिस्टिंग ने 31 मार्च की लॉन्च तारीख से पहले स्पेसिफिकेशन, कलर ऑप्शन और कीमत का खुलासा किया है। आइए Vivo Y300 Pro+ के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Y300 Pro+ Price (Expected)


लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y300 Pro+ चीन में 31 मार्च को लॉन्च होगा, जिसकी बिक्री 3 अप्रैल से शुरू होगी। यह तीन कलर ऑप्शन सिंपल ब्लैक, स्टाररी सिल्वर और माइक्रो पिंक में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 CNY (लगभग 23,575 रुपये) होगी। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 2,199 CNY (लगभग 25,718 रुपये) हो सकती है, जबकि टॉप एंड 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 CNY (लगभग 29,576 रुपये) है। हालांकि, ये आधिकारिक कीमत नहीं हैं तो लॉन्च के वक्त इनमें बदलाव हो सकता है।


Advertisement
Vivo Y300 Pro+ Specifications (Expected)


Vivo Y300 Pro+ में 1.5K रेजोल्यूशन (2392 x 1080 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज सहित कई कॉन्फिगरेशन ऑप्शन होने की उम्मीद है। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,300mAh की बैटरी होगी।

कैमरा सेटअप के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। Y300 Pro+ एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर चलेगा। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 76.4 मिमी, मोटाई 7.89 मिमी और वजन 199 ग्राम है। iQOO ने पुष्टि की है कि वह 11 अप्रैल को भारत में iQOO Z10 लॉन्च करेगा। Z10 में Y300 Pro+ की तरह ही 7,300mAh की बैटरी होगी। इससे पता चलता है कि Z10 भारतीय बाजार के लिए Y300 Pro+ का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y300 Pro, iQOO Z10

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.