50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ Vivo Y19e लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo ने बाजार में Y सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y19e लॉन्च कर दिया गया है।

50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ Vivo Y19e लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo Y19e में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y19e एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच OS 14 पर चलता है।
  • Vivo Y19e में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।
  • Vivo Y19e के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
विज्ञापन
Vivo ने बाजार में Y सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y19e लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Unisoc T7225 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल AI सपोर्ट वाला कैमरा सेटअप है। इस फोन में 6.74 इंच की डिस्प्ले और 5,500mAh की बैटरी है। यहां हम आपको Vivo Y19e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y19e Price


कीमत की बात करें तो Vivo Y19e के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। यह फोन मैजेस्टिक ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन बिक्री के लिए फिलहाल फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और कई रिटेल स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।


Vivo Y19e Specifications


Vivo Y19e एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच OS 14 पर चलता है। Vivo Y19e में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है। यह फोन ऑक्टा कोर Unisoc T7225 चिपसेट से लैस है। इसमें 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 167.3 मिमी, चौड़ाई 76.95, मोटाई 8.19 मिमी और वजन लगभग 199 ग्राम है। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है। फोन SGS और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन से लैस है।

कैमरा सेटअप के लिए Vivo Y19e के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन AI इरेज और AI फोटो एन्हांस जैसे कई AI बेस्ड फीचर्स का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Vivo Y19e में ब्लूटूथ 5.2, एमएम रेडियो, जीपीएस, OTG और वाई-फाई जैसे फीचर शामिल है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »