फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।
Vivo Y29 5G में 6.68 इंच LCD पंच होल डिस्प्ले है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है।
Photo Credit: Vivo
Vivo Y29 5G फोन डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट हो गया है। Vivo Y29 5G को कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फ्लिपकार्ट पर फोन बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 5500mAh बैटरी है। आइए विस्तार से Vivo Y29 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
Vivo Y29 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 16,499 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 15% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 13,991 रुपये रह जाती है। यानी 2500 रुपये से ज्यादा का सीधा डिस्काउंट यहां MRP पर दिया जा रहा है।
Vivo Y29 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 700 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी आप यहां पर एमआरपी से इसे 3200 रुपये तक सस्ते में पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo Y29 5G में 6.68 इंच LCD पंच होल डिस्प्ले है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Y29 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और डायनामिक लाइट एलईडी फ्लैश के साथ 0.08 मेगापिक्सल का ऑक्सिलरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Y29 5G में धूल और पानी से बचाव करने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.75 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 198 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी