Vivo Y27 हुआ 15000 में लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस

Vivo Y27 में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जुलाई 2023 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y27 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
  • Vivo Y27 में 6.64 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y27 में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है।

Vivo Y27 में 6.64 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने अपनी वाई-सीरीज में नया एडिशन जोड़ते हुए भारत में Vivo Y27 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Vivo Y27 में 2.5D ग्लास बॉडी डिजाइन दिया गया है, जिसके साथ 6.64 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली बैटरी से लैस है। स्टोरेज के लिए फोन 6GB और 6GB एक्सटेंड RAM मिलती है। यहां हम आपको Vivo Y27 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।


Vivo Y27 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y27 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए आज से Flipkart, Amazon और वीवो इंडिया ई-स्टोर समेत रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन के लिए यह स्मार्टफोन Burgundy Black और Garden Green में उपलब्ध है।


Vivo Y27 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y27 में 6.64 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। सिक्योरिटी के लिए वीवो का नया स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इसमें AI-पावर्ड सेफ चार्जिंग दिया गया है, जिससे फोन ओवरचार्जिंग, एक्सटेंड बैटरी लाइफ्सपैन, एंटी स्कैल्ड प्रोटेक्शन है। रात भर चार्जिंग होने पर भी फोन को कोई नुकसान नहीं होगा। इस फोन में 6GB + 6GB रैम दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y27 में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा सुपर नाइट मोड, सुपर नाइट सेल्फी मोड और बोकेह फ्लैयर पोट्रेट दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इ फोन में 6GB रैम को एक्सटेंड रैम 3.0 के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.