5,000mAh बैटरी और 2 रियर कैमरा के साथ Vivo Y21A भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Vivo Y21A स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,990 रुपये है, जिसमें फोन का सिंगल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है और इसे आप Vivo India ई-स्टोर के साथ-साथ पार्टनर रिटेल के माध्यम से खरीद सकते हैं।

5,000mAh बैटरी और 2 रियर कैमरा के साथ Vivo Y21A भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Vivo Y21A डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • Vivo Y21A में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है
  • वीवो वाई21ए मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Vivo Y21A स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। हाल ही में फोन को Vivo India वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, हालांकि तब फोन की कीमत व उपलब्धता संबंधी जानकारी सामने नहीं आई थी। नया Vivo फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, सेल्फी कैमरा के लिए इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच दिया गया है। इसके अलावा, इस फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलता है। कुल मिलाकर वीवो वाई21ए स्मार्टफोन Vivo Y21e का ही बदला हुआ अवतार है, जिसे इस महीने की शुरुआत में पेश किया गया था। मौजूदा मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। वीवो वीई21ए स्मार्टफोन को मार्केट में Redmi Note 10, Poco M3 और Infinix Note 11S जैसे स्मार्टफोन से कड़ी टक्कर मिलेगी।
 

Vivo Y21A price in India, availability

Vivo Y21A स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,990 रुपये है, जिसमें फोन का सिंगल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है और इसे आप Vivo India ई-स्टोर के साथ-साथ पार्टनर रिटेल के माध्यम से खरीद सकते हैं।

इससे पहले Vivo Y21e स्मार्टफोन को 12,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, इस कीमत में फोन का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
 

Vivo Y21A specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई21ए फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर चलता है। इसमें 6.51 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम व 1 जीबी एक्सटेंडिड रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। सेंसर्स की बात करें, तो फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और एंबियंट लाइट सेंसर मिलते हैं।

Vivo Y21A में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.26x76.08x8mm और भार 182 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  2. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  5. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  6. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  7. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  8. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  9. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  10. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »