Vivo Y200 में होगी 12GB रैम, 6000mAh बैटरी! लॉन्चिंग 20 मई को

Vivo Y200 : यह 512 जीबी तक रैम ऑफर करेगा। फोन में 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 मई 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • वीवो के नए स्‍मार्टफोन्‍स चीन में लॉन्‍च हो रहे 20 मई काे
  • एक दिन बाद कंपनी भारत में भी एक वीवो डिवाइस ला रही
  • Vivo Y200 को लेकर जानकारी आई सामने

Vivo Y200 में 2400 × 1080 पिक्‍सल रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन Y200 Pro लेकर आ रहा है। इसे 21 मई को लॉन्‍च किया जाएगा। उससे ठीक एक दिन पहले यानी 20 मई को कंपनी चीन में नए वीवो फोन लॉन्‍च करने वाली है। ये होंगे- Vivo Y200 5G, Vivo Y200t 5G और Vivo Y200 GT 5G। लॉन्‍च से पहले Vivo Y200 को चीनी सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर देखा गया है। इससे फोन के डिजाइन और स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता चलता है। रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो अपकमिंग वीवो फोन को 8 से 12 जीबी रैम ऑप्‍शन में पेश किया जा सकता है। यह 512 जीबी तक रैम ऑफर करेगा। Vivo Y200 में 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। 

एमएसपी की रिपोर्ट के अनुसार, Y200 को चीन के टेलिकॉम डेटाबेस में देखा गया है। उसका मॉडल नंबर- V2343A है। ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चलता है कि वीवो Y200 को 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512 GB ऑप्‍शंस में लाया जाएगा। शुरुआती कीमत 1999 युआन हो सकती है। 

सर्टिफ‍िकेशन से पता चलता है कि Vivo Y200 में 2400 × 1080 पिक्‍सल रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। 

फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का होगा। साथ में 2 एमपी का सेकंडरी सेंसर मौजूद होगा। कहा जाता है कि फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया जाएगा। 6000 एमएएच की बैटरी इस फोन में होगी, जो 80 वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा और वजन में 187 ग्राम का होगा। 
Advertisement

वीवो Y200 को क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। उसके साथ जीपीयू के तौर पर एड्रिनो 710 पैक होगा। मुमकिन है कि चीन में लॉन्‍च होने के बाद नई वीवो डिवाइसेज भारत समेत ग्‍लोबल मार्केट में आएंगी। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67-

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 mAh एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  3. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  6. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  7. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  9. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.