Vivo Y1s और Vivo Y12s स्मार्टफोन 500 रुपये हुए महंगे, Vivo Y1s को मिला नया 3GB वेरिएंट

लॉन्चिंग के कई महीनों बाद अब इन सस्ते स्मार्टफोन की कीमतों में 500 रुपये का इज़ाफा कर दिया गया है। यही नहीं, वीवो वाई1एस स्मार्टफोन सिंगल 2 जीबी रैम + 3 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था, वहीं अब इस फोन को नया 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 11 जून 2021 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y1s को एकमात्र 2 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया गया था
  • वीवो वाई1एस को अब मिला 3 जीबी रैम वेरिएंट भी
  • दोनों फोन की नई कीमत अमेज़न पर लिस्ट कर दी गई है
Vivo Y1s और Vivo Y12s स्मार्टफोन की कीमत भारत में 500 रुपये बढ़ गई है। बता दें, वनप्लस वाई1एस स्मार्टफोन को पिछले साल नवंबर में बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। वहीं वीवो वाई12एस फोन को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के कई महीनों बाद अब इन सस्ते स्मार्टफोन की कीमतों में 500 रुपये का इज़ाफा कर दिया गया है। यही नहीं, वीवो वाई1एस स्मार्टफोन सिंगल 2 जीबी रैम + 3 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था, वहीं अब इस फोन को नया 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल प्राप्त हुआ है।

Vivo Y1s फोन को पिछले साल नवंबर में भारत में सिंगल 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट में पेश किया गया था, जिसकी कीमत 7,990 रुपये थी। वहीं अब 500 रुपये के इज़ाफे के बाद इस वेरिएंट की कीमत 8,490 रुपये हो गई है। इसके अलावा, कंपनी ने अब इसका एक 3 जीबी रैम + 32 जीबी वेरिएंट भी पेश किया है। नई कीमत को अमेज़न पर लिस्ट कर दिया गया है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर Vivo Y12s फोन को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था, जिसकी कीमत 9,990 रुपये थी। वहीं, अब 500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 10,490 रुपये हो गई है। नई कीमतों को अमेज़न पर लिस्ट कर दिया गया है।
 

Vivo Y1s specifications

वीवो वेबसाइट पर आधिकारिक लिस्टिंग से Vivo Y1s के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता चलता है। डुअल-सिम (नैनो) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10.5 पर चलता है और इसमें 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.22 इंच का एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) चिपसेट और 2 जीबी रैम शामिल हैं। Vivo Y1s में पीछे की तरफ एकमात्र 13-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता है।
Advertisement

Vivo Y1s 32 जीबी स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 4,030mAh बैटरी मिलती है और फोन का डायमेंशन 155.11x75.09x8.28 एमएम है। यह 161 ग्राम भारी है।
 

Vivo Y12s specifications

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y12s एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर चलता है। इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.51-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट मिलता है, जो 3 जीबी रैम के साथ जुड़ा है।
Advertisement

Vivo Y12s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फोन में एफ/1.8 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

वीवो वाई12एस 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।
Advertisement

Vivo Y12s स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है, जो नियमित 10W चार्जिंग सपोर्ट से लैस आती है। फोन का डायमेंशन 164.41×76.32×8.41 एमएम और वज़न 191 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.