5000mAh बैटरी, 2 कैमरा के साथ सस्ता Vivo Y15s स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

वीवो वाई15एस एक डुअल नैनो सिम फोन है जो एंड्रॉयड 11 के Go edition पर चलता है।

5000mAh बैटरी, 2 कैमरा के साथ सस्ता Vivo Y15s स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y15s को पिछले साल सिंगापुर में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • Vivo Y15s की भारत में कीमत 10,990 रुपये है।
  • यह फोन 3GB RAM + 32GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है।
  • मिस्टिक ब्लू और वेव ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Vivo Y15s (2021) को भारत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल सिंगापुर में लॉन्च किया गया था। यह गूगल के एंड्रॉयड गो वर्जन पर बेस्ड है और डुअल कैमरा से लैस है। फोन को दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और इसमें 5000mAh बैटरी है। इस फोन को Moto E40 और Redmi 10 Prime से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 
 

Vivo Y15s price in India, availability

Vivo Y15s की भारत में कीमत 10,990 रुपये है (जबकि इसका एमआरपी 13,990 रुपये है)। यह फोन 3GB RAM + 32GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। कलर ऑप्शन्स में मिस्टिक ब्लू और वेव ग्रीन मिल जाते हैं। इसे Vivo India E-Store के अलावा देश के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल शुक्रवार से शुरू हो गई है। 

Vivo Y15s को पिछले साल नवंबर में SGD 179 (लगभग 10,000 रुपये में) लॉन्च किया गया था। जिसमें इसका 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का सिंगल वेरिएंट आया था। यहां ध्यान देने योग्य बात है कि 2015 में लॉन्च किए गए Vivo Y15S से लेटेस्ट Vivo Y15s अलग है। 
 

Vivo Y15s specifications

वीवो वाई15एस एक डुअल नैनो सिम फोन है जो एंड्रॉयड 11 के Go edition पर चलता है। टॉप पर इसमें फनटच ओएस 11.1 की स्किन दी गई है। फोन में 6.51 इंच की एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio P35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसे 3 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। फोन में डुअल कैमरा है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है जिसमें f/2.0 लेंस है।

फोन में 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे डेडीकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, FM radio, Micro-USB पोर्ट का ऑप्शन मिल जाता है। वीवो के इस फोन में एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मिल जाता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन के डायमेंशन 63.96x75.2x8.28mm और भार 179 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go Edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »