Vivo Y15c स्मार्टफोन 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y15c में 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें HD+ रेजोल्यूशन और वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।

Vivo Y15c स्मार्टफोन 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Vivo

Vivo Y15c एक बजट स्मार्टफोन है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y15c में 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y15c में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है।
  • वीवो वाई15सी में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने भारत में Vivo Y15c स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। नया Y-सीरीज स्मार्टफोन, मार्केट में फरवरी में लॉन्च हुए Y15s के बाद दूसरा स्मार्टफोन है। मार्केट में बजट यूजर्स को टारगेट करते हुए कंपनियां नए स्मार्टफोन लेकर आ रही हैं। Vivo Y15c एक बजट स्मार्टफोन है और यह Y15s जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि की जानकारी दे रहे हैं।
 

Vivo Y15c के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Y15c में 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें HD+ रेजोल्यूशन और वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 3GB RAM और 32GB या 64GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। वहीं इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। Vivo Y15c स्मार्टफोन वीवो ऑफिशियल साइट पर लिस्टेड है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्मट की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है। सेंसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। 
 

Vivo Y15c के कीमत और कलर ऑप्शन


कीमत की बात की जाए तो Vivo ने फिलहाल Vivo Y15c की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Mystic Blue और Wave Green में उपलब्ध है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y15c, Vivo Y15c Specifications, Vivo Y15c Price
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »