Vivo Y12s 2021 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Vivo Y12s स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट के जरिए इशारा मिला है कि कंपनी जल्द ही Vivo Y12s 2021 (V2039) स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2021 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y12s का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है Vivo Y12s 2021
  • वीवो वाई12एस 2021 मॉडल नंबर V2039 के साथ है लिस्ट
  • फोन में मिल सकती है 3जीबी रैम
Vivo Y12s स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट के जरिए इशारा मिला है कि कंपनी जल्द ही Vivo Y12s 2021 (V2039) स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। जी हां, कथित रूप से यह फोन गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग व इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन में लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के मॉडल नंबर के साथ नाम भी स्थित है। इसके अलावा फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लिस्ट है। स्पेसिफिकेशन के आधार पर यह फोन जनवरी महीने में लॉन्च हुए वीवो वाई12एस फोन का अपग्रेड वर्ज़न प्रतीत होता है।

Pricebaba की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y12s 2021 फोन मॉडल नंबर V2039 के साथ गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग व टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। गूगल कॉन्सोल लिस्टिंग के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मौजूद होगा, जबकि जनवरी में लॉन्च हुआ फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट से लैस था। गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ Adreno 505 जीपीयू मिलेगा। इसके अलावा इसमें 3 जीबी रैम मिल सकती है, जो कि वीवो वाई12एस फोन में भी मौजूद था। बाकि डिस्प्ले, रिजॉल्यूशन आदि स्पेसिफिकेशन वीवो वाई12एस के समान ही है।
Advertisement
 

Vivo Y12s specifications

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y12s एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर चलता है। इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.51-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट मिलता है, जो 3 जीबी रैम के साथ जुड़ा है।

Vivo Y12s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फोन में एफ/1.8 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
Advertisement

वीवो वाई12एस 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।

Vivo Y12s स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है, जो नियमित 10W चार्जिंग सपोर्ट से लैस आती है। फोन का डायमेंशन 164.41×76.32×8.41 एमएम और वज़न 191 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  9. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  10. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.