5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y12s (2021) लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खासियतें...

Vivo Y12s (2021) स्मार्टपोन को पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y12s स्मार्टफोन के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Vivo फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और डुअल-रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जो कि कंपनी ने अपने 2020 के मॉडल में भी दिए थे।

5,000mAh बैटरी के साथ  Vivo Y12s (2021) लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खासियतें...

फोन में मिलेंगे आइस ब्लू और मिस्टिरियस ब्लैक कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Vivo Y12s 2021 सिंगल कॉन्फिग्रेशन में आता है
  • Vivo Y12s का अपग्रेड है वीवो वाई12एस (2021)
  • फोन में मौजूद है 13 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
Vivo Y12s (2021) स्मार्टपोन को पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y12s स्मार्टफोन के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Vivo फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और डुअल-रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जो कि कंपनी ने अपने 2020 के मॉडल में भी दिए थे। इस फोन में भी 20:9 डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि पिछले जनरेशन के वीवो वाई12एस फोन जैसा ही है। हालांकि, पिछले साल के मॉडल की तुलना में वीवो वाई12एस (2021) फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है। ऑरिज़न वीवो वाई12एस फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, हालांकि भारतीय वेरिएंट स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ आया था।
 

Vivo Y12s (2021) price

Vivo Y12s की कीमत VND 3,290,000 (लगभग 10,500) रुपये के साथ लिस्ट है, जिसमें फोन का सिंगल 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। यह फोन फिलहाल खरीद के लिए वियतनाम में उपलब्ध है, जिसके ई-कॉमर्स वेबसाइट FPTShop के जरिए आइस ब्लू और मिस्टिरियस ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। हालांकि, अन्य मार्केट में फोन की उपलब्धता की जानकारी का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

ऑरिज़न वीवो वाई12एस फोन को ग्लोबली नवंबर में लॉन्च किया गया था। वहीं, यह भारत में जनवरी महीने में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था, जिसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,990 रुपये थी।
 

Vivo Y12s (2021) specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y12s (2021) फोन एंड्रॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11 पर चलता है। इसमें 6.51-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में एफ/1.8 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

वीवो वाई12एस (2021) फोन में 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Vivo Y12s (2021) स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.41x76.32x8.41  और वज़न 191 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »