Vivo Y11 (2019) लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Vivo Y11 (2019) दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2019 14:32 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई11 (2019) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • 25 दिसंबर से शुरू हो जाएगी Vivo Y11 (2019) की बिक्री
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी है वीवो वाई11 (2019) में
Vivo Y11 (2019) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी बिक्री ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में होगी। याद रहे कि Vivo के इस बजट हैंडसेट को सबसे पहले वियतनाम में उतारा गया था। अब कंपनी ने इसे भारत में लाने का फैसला किया है। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो वाई11 (2019) वाटरड्रॉप नॉच, दो रियर कैमरे, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इसके अतिरिक्त वीवो वाई11 (2019) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी है।
 

Vivo Y11 (2019) price in India, sale date, offers

वीवो वाई11 (2019) को भारत में 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसका मात्र एक वेरिएंट होगा- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। फोन ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे वीवो इंडिया ई-स्टोर, अमेज़न इंडिया, पेटीएम मॉल, टाटा क्लिक और बजाज ईएमआई ई-स्टोर से भी खरीद पाएंगे। फोन की बिक्री 25 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। लेकिन फ्लिपकार्ट पर 28 दिसंबर से मिलेगा। वीवो वाई11 (2019) मिनरल ब्लू और अगाते रेड रंग में मिलेगा।
Advertisement
 

Vivo Y11 (2019) specifications, features

डुअल-सिम वीवो वाई11 (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटएच ओएस  पर चलेगा। इसमें 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo Y11 (2019) दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में एफ/ 1.8 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।
Advertisement

वीवो वाई11 (2019) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।

Vivo ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर है और वज़न 190.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.