13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y03 होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo Y03 में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी, जिसका एचडी+ रेजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।

13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y03 होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Appuals.com

Vivo Y03 में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Vivo Y03 में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी।
  • Vivo Y03 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Vivo Y03 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
विज्ञापन
Vivo अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y03 लेकर आ रहा है। यह कई सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आ चुका है। अब, Appuals की रिपोर्ट में एक लीक में Vivo Y03 के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का पता चला है। यहां हम आपको Vivo Y03 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y03 की कीमत


रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo Y03 की कीमत लगभग 100 यूएस डॉलर (लगभग 8,280 रुपये) होगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


Vivo Y03 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


कथित तौर पर Vivo Y03 में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी, जिसका एचडी+ रेजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड फनटच OS 14 पर काम करेगा। डिजाइन के मामले में फोन में एक फ्लैट, मैट-फिनिश बैक डिजाइन है जो बाएं कॉर्नर में दो कैमरों से लैस है। कैमरा सेटअप के बगल में एक एलईडी फ्लैश है। लीक हुए रेंडर में फोन ग्रीन और ब्लैक कलर वेरिएंट में नजर आया है। कैमरे के लेंस के चारों ओर गोल्ड रिंग है। स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरे के लिए फ्रंट की ओर एक क्लासिक टियरड्रॉप नॉच है। वीवो वाई03 में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर होगा। यह प्रोसेसर डेली के कार्यों के लिए उचित परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल QVGA लेंस है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। कैमरा सिस्टम में सुपर नाइट, नाइट स्टाइलिश फिल्टर, पैनोरमा, मल्टी-स्टाइल पोर्ट्रेट, स्लो मोशन, टाइम-लैप्स और प्रोफेशनल मोड जैसे कई मोड शामिल हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि USB-C पोर्ट के जरिए 15W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Vivo Y03 में धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग भी होगी। फोन में 4GB + 64GB और 4GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन ऑप्शन होगा। यूजर्स वीवो के एक्सटेंडेड रैम फीचर के जरिए रैम को वर्चुअली 4GB तक बढ़ा सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »