पहली बार Vivo X70t की सेल शुरू, 12GB रैम और Exynos 1080 प्रोसेसर से है लैस

Vivo X70t की चीन में कीमत 3,099 युआन (36,837 रुपये) है। यह ब्लैक, नेबुला और मोनोलॉग (सफेद) जैसे तीन कलर में आता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2021 14:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X70t में 6.56 इंच का AMOLED डिस्प्ले है
  • Vivo X70t में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है
  • Vivo X70t की चीन में कीमत 3,099 युआन (36,837 रुपये) है

Vivo X70t में 4,400mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो Vivo ने उसकी X70 सीरीज को सबसे पहले चीन में पेश किया था। कंपनी ने Vivo X70, X70 Pro और X70 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च करने आसपास ही Vivo X70t को भी अनवील किया था। अब जाकर वीवो ने X70t को पहली बार चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया है। जैसा कि पहले भी बताया गया था Vivo X70t में Exynos 1080 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसमें 12 GB रैम का सपोर्ट है और 256 GB इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। 

Vivo X70t के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

Vivo X70t में 6.56 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह डिस्‍प्‍ले FHD+ रेजॉलूशन, 120Hz का रिफ्रेश रेट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट, 19.8:9 का एस्पेक्ट रेश्यो, 398ppi पिक्सल डेंसिटी और 92.76 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो देता है। Vivo X70t में Exynos 1080 चिपसेट की ताकत दी गई है, जिसे सपोर्ट करने के लिए 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। 
Advertisement

Vivo X70t में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। बात करें रियर कैमरा सेटअप की, तो वहां 40 मेगापिक्सल का माइक्रो-गिम्बल PTZ कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड लेंस  को 116 डिग्री FOV (फील्‍उ ऑफ व्‍यू) के साथ फ‍िट किया गया है। एक और 12 मेगापक्सिल का पोट्रेट लेंस है, जो  2x तक ऑप्टिकल जूम और 50mm की फोकल लेंथ देता है। यह फोन Android 11 OS पर चलता है, जिस पर OriginOS 1.0 की लेयर है। 

Vivo X70t में 4,400mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बाकी फीचर्स पर नजर डालें, तो फोन डुअल सिम, 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC, इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm का ऑडियो जैक जैसी खूबियां दी गई हैं। 
Advertisement

Vivo X70t के दाम और उपलब्‍धता

गिजमोचाइना के मुताबिक, Vivo X70t की चीन में कीमत 3,099 युआन (36,837 रुपये) है। यह ब्लैक, नेबुला और मोनोलॉग (सफेद) जैसे तीन कलर में आता है। Exynos 1080 प्रोसेसर वाला Vivo X70t फ‍िलहाल चीन में ही उपलब्‍ध है। चीन के बाहर इस फोन को बेचने की संभावना भी नहींं है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, vivo X70t, vivo x70t china, Exynos 1080, 12gb ram
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.