Vivo X51 5G स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ लॉन्च, गिम्बल कैमरा है खासियत

हालांकि, Vivo की UK साइट पर फिलहाल इस फोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही दूसरे मार्केट में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत कितनी होगी इस संबंध में भी कुछ खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 18:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X51 5G फोन Vivo X50 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत होता है
  • वीवो एक्स51 5जी में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • बैटरी 4,315 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा

Vivo X51 5G स्मार्टफोन सिंगल अल्फा ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Vivo X51 5G स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप 5जी फोन के रूप में यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 6.56 इंच ओलेड स्क्री और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से एक्स51 5जी फोन Vivo X50 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत होता है, जिसे भारत में जुलाई में लॉन्च किया गया था।
 

Vivo X51 5G price

The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X51 5G के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूके में GBP 749 (लगभग 71,900 रुपये) है। यह स्मार्टफोन सिंगल अल्फा ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन की सेल 29 अक्टूबर से शुरू होगी। वीवो एक्स51 5जी फोन को यूके के बाद अन्य यूरोपियन देशों जैसे फ्रांस जर्मनी, इटली पोलैंड व स्पेन में भी उपलब्ध कराया जाएगा।  
Advertisement

हालांकि, Vivo की UK साइट पर फिलहाल इस फोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही दूसरे मार्केट में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत कितनी होगी इस संबंध में भी कुछ खुलासा नहीं किया गया है।
 

Vivo X51 5G specifications, features

यूके साइट पर लिस्ट स्पेसिफिकेशन के अनुसार, वीवो एक्स51 5जी फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर व 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस फोन में 6.56 इंच फुल-एचडी+ (2,376x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स51 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा, 8 मेगापिक्सेल वाइड-एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का ज़ूम सेंसर दिया गया है। फोन में वीडियो फुटेज में शेक को कम करने के लिए गिम्बल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन सिस्टम दिया गया है, ताकि स्मूथ, स्टेबल वीडियो को कैप्चर किया जा सके। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच कटआउट के साथ स्थित किया गया है।

फोन की बैटरी 4,315 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 2.4जी, 5जी वाई-फाई MIMO, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ओटीजी, एनएफसी और यूएसबी 2.0 सपोर्ट मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वीवो एक्स51 5जी फोन का डायमेंशन 158.46×72.80× 8.04mm है और भार 181.5 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4315 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.