Vivo X50e 5G लॉन्च, स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से है लैस

Vivo X50e 5G एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले (1,080x2,400 पिक्सल) है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ।

Vivo X50e 5G लॉन्च, स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से है लैस
ख़ास बातें
  • Vivo X50e 5G क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • वीवो एक्स50ई 5जी में 4,350 एमएएच की बैटरी है
  • 33 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है इस Vivo फोन में
विज्ञापन
Vivo X50e 5G को ताइवान में लॉन्च कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि Vivo ने इससे पहले अपनी एक्स50 सीरीज़ के Vivo X50 और Vivo X50 Pro हैंडसेट लॉन्च किए थे। ये दोनों फोन भारत में भी उपलब्ध हैं। मिड-रेंज वीवो एक्स50ई 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और यह 6.44 इंच के एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। स्मार्टफोन चार रियर कैमरों वाला है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन की बैटरी 4,350 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Vivo X50e 5G price

स्मार्टफोन को कंपनी की ताइवानी वेबसाइट पर 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन नाइट और वाटर मिरर रंग में मिलेगा। Gizmochina और MySmartPrice का दावा है कि फोन की कीमत TWD 13,990 (करीब 35,600 रुपये) है। फिलहाल, इस फोन को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

Vivo X50e 5G specifications

डुअल-सिम वीवो एक्स50ई 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले (1,080x2,400 पिक्सल) है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। नए Vivo स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मौज़ूद है।

Vivo X50e 5G क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, वाइड एंगल लेंस के सात 8 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। कैमरा सेटअप को डायमंड आकार वाले मॉड्यूल में जगह मिली है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस है। स्मार्टफोन में सुपर मून, सुपर नाइट सीन, पोर्ट्रेट, एचडीआर बैकलाउट और मैक्रो जैसे फोटो मोड हैं।

वीवो एक्स50ई 5जी में 4,350 एमएएच की बैटरी है। यह 33 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एनएफसी सपोर्ट है। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4350 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »