10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!

Vivo X300 Pro को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जुलाई 2026 08:35 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर फोन को 10 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है।

Vivo X300 Pro को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है।

Vivo X300 Pro कंपनी का वह फ्लैगशिप फोन है जो अपने कैमरा के लिए सैकड़ों सुर्खियां बटौर चुका है। इसके अलावा फोन कई धांसू हार्डवेयर  फीचर्स के साथ आता है। Vivo X300 Pro के लिए डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर मिल रहा है जिससे फोन 10 हजार तक सस्ते में पाने का मौका है। Vivo X300 Pro में विशाल बैटरी दी गई है जो इसे दिनभर का बैकअप दे सकती है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे धांसू डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से। 

Vivo X300 Pro Discount Price Offer

Vivo X300 Pro को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 1,19,999 रुपये है। लेकिन Amazon पर फोन को 10 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। बता दें कि फोन को कंपनी ने 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन हाल ही में इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये बढ़ गई है। लेकिन चिंता न करें, आप एक छोटा सा बैंक ऑफर लगाकर इसे 10 हजार सस्ते में पा सकते हैं। 

Advertisement

Vivo X300 Pro को अगर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI या नॉन EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो फोन पर 10 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI या नॉन EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो फोन पर 10 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस तरह से फोन को एमआरपी से 10 हजार तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo X300 Pro Specifications

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में 16GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इस फोन में 6,510mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है। 

Advertisement

X300 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 161.75 मिमी, चौड़ाई 75.5 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 226 ग्राम है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium hand feel
  • IP68 and IP69
  • Excellent display
  • Flagship-grade performance
  • Fantastic camera setup with telephoto extender support
  • Impressive battery performance
  • Bad
  • Phone gets hot while running games
  • Single 512GB storage
  • Speakers are not the best in class
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.