Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट

हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2537 के साथ लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 21:53 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है
  • यह Vivo S50 Pro Mini का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में पेश किए गए Vivo S50 Pro Mini का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Vivo S50 Pro Mini का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Anvin (@ZionsAnvin) ने दावा किया है कि Vivo X300 FE को RAM और स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के अलावा 12 GB + 512 GB का वेरिएंट शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन को ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo X300 FE की मॉडल नंबर - V2537 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,701 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,180 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और NFC के विकल्प हो सकते हैं। 

पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में पेश किए गए Vivo S50 Pro Mini का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Vivo S50 Pro Mini में 6.31-इंच AMOLED डिस्प्ले (1,216 x 2,640 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है 90 W फास्ट चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Vivo S50 Pro Mini में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है।  इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। भारत में पिछले वर्ष स्मार्टफोन्स के मार्केट में Vivo ने अपना पहला बरकरार है। कंपनी का मार्केट शेयर 19.3 प्रतिशत का रहा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.