Vivo X27 Pro और Vivo X27 लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे और तीन रियर कैमरों से है लैस

Vivo X27 और Vivo X27 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 मार्च 2019 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X27 की चीन में शुरुआती कीमत है 3,198 चीनी युआन (लगभग 32,900 रुपये)
  • Vivo X27 की सेल 23 मार्च 2019 से
  • Vivo X27 Pro की चीन में कीमत है 3,998 चीनी युआन (लगभग 41,100 रुपये)

Vivo X27 और Vivo X27 Pro लॉन्च, तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से हैं लैस

Vivo X27 और Vivo X27 Pro स्मार्टफोन को मंगलवार यानी 19 मार्च को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो दोनों ही हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप और एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित फनटच ओएस 9 के साथ आते हैं। Vivo X27 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है तो वहीं Vivo X27 Pro स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ आता है। Vivo X27 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। दोनों ही हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। आइए अब आपको Vivo X27 और Vivo X27 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो स्मार्टफोन की भारत में कीमत के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Vivo X27, Vivo X27 Pro की कीमत

चीनी मार्केट में वीवो एक्स27 की कीमत 3,198 चीनी युआन (लगभग 32,900 रुपये) है। इस दाम में 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं इसका 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,598 चीनी युआ (लगभग 37,000 रुपये) में बेचा जाएगा। चीन में हैंडसेट की बिक्री 23 मार्च से शुरू होगी। Vivo X27 Pro के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,998 चीनी युआन (लगभग 41,100 रुपये) है। Vivo X27 और Vivo X27 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता से फिलहाल पर्दा उठना अभी बाकी है।
 

Vivo X27, Vivo X27 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला वीवो एक्स27 एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है। गौर करने वाली बात यह है कि Vivo X27 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo X27 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल है, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बेहतर तस्वीरों के लिए यह हैंडसेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लैस है।
Advertisement

Vivo X27 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- एक 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी पोर्ट शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है। इसका 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वीवो फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आता है।
 

Vivo X27 Pro में हैं तीन रियर कैमरे

Vivo X27 Pro में 6.7 इंच का डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। Vivo X27 Pro में 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी पोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement
 

Vivo X27, Vivo X27 Pro कैमरा

Vivo X27 की तरह वीवो एक्स27 प्रो में भी तीन रियर कैमरे हैं, इसमें भी आपको 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.