Vivo X27 Pro इस दिन से होगा बिक्री के लिए उपलब्ध

Vivo X27 Pro के उपलब्धता की जानकारी सामने आ गई है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2019 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X27 Pro की बिक्री 18 अप्रैल से
  • Vivo X27 Pro की चीन में कीमत है 3,998 चीनी युआन (लगभग 41,100 रुपये)
  • Vivo Shop साइट प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट है Vivo X27 Pro

Vivo X27 Pro इस दिन से होगा बिक्री के लिए उपलब्ध

Vivo X27 और Vivo X27 Pro फोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। वीवो एक्स27 (Vivo X27) कुछ दिनों पहले बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया था लेकिन Vivo X27 Pro की उपलब्धता को लेकर घोषणा नहीं की गई थी। बता दें की वीवो एक्स27 प्रो की बिक्री चीन में 18 अप्रैल से शुरू होगी। चीनी मार्केट में Vivo X27 Pro की कीमत 3,998 चीनी युआन (लगभग 41,100 रुपये) है।  

चीन में कंपनी की Vivo Shop साइट पर Vivo X27 Pro प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट है। वीवो एक्स27 (Vivo X27) और वीवो एक्स27 प्रो (Vivo X27 Pro) की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। Vivo X27 Pro के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,998 चीनी युआन (लगभग 41,100 रुपये) है। कीमत पिछले महीने फोन के लॉन्च के दौरान सामने आई थी।
Advertisement

वीवो एक्स27 प्रो को ब्लैक और व्हाइट दो रंग में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी। चीनी मार्केट में वीवो एक्स27 की कीमत 3,198 चीनी युआन (लगभग 32,900 रुपये) है। इस दाम में 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं इसका 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,598 चीनी युआ (लगभग 37,000 रुपये) में बेचा जाएगा।
 

Vivo X27 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला वीवो एक्स27 प्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। Vivo X27 Pro में 6.7 इंच का डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। Vivo X27 Pro में 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी पोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है।
 

Vivo X27 Pro कैमरा

वीवो एक्स27 प्रो में तीन रियर कैमरे हैं, इसमें भी आपको 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.