Vivo X21 को भारत में लॉन्च से पहले ऐसे करें प्री-बुक

Vivo का लेटेस्ट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन X21 29 मई को लॉन्च होगा...

Vivo X21 को भारत में लॉन्च से पहले ऐसे करें प्री-बुक

Vivo X21 की प्री-बुकिंग

ख़ास बातें
  • Vivo का लेटेस्ट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन करें प्री-बुक
  • Vivo X21 को लॉन्च से पहले प्री-बुक करने का सुनहरा मौका
  • ग्राहक 2,000 रुपये एडवांस देकर करवा सकते हैं प्री-बुकिंग
विज्ञापन
Vivo का लेटेस्ट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन X21 29 मई को लॉन्च होगा। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि Vivo X21 को भारत में लॉन्च से पहले ही प्री-बुक किया जा सकता है। वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-बुकिंग शुरू हो गई हैं। ग्राहक 2,000 रुपये एडवांस देकर Vivo X21 को प्री-बुक कर सकते हैं। साथ ही प्री-बुक करने वाले ग्राहक एक्सक्लूसिव ऑफर, 5 फीसदी कैशबैक, बिना ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प पा सकते हैं। ध्यान रहे, Vivo X21 की कीमत के बारे में जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन Vivo ने सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी। हैंडसेट ने चीन में दस्तक दे दी है।

अगर आप Vivo X21 को प्री-बुक करना चाहते हैं तो वीवो के ऑनलाइन स्टोर विज़िट कर 2,000 रुपये का पेमेंट कर दें। इसके बाद कंपनी से आप को कूपन मिलेगा, जो आपके एडवांस पेमेंट की वैल्यू जितना होगा। इस कूपन के बाद से आप 29 मई को Vivo X21 को खरीद पाएंगे। फर्न्स एन पीटल्स की ओर से यूज़र को 1,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। वोडाफोन रेड सब्क्राइबर को इस पर 280 जीबी अतिरिक्त डेटा का लाभ मिलेगा। इसी तरह ऑनलाइन स्टोर में ज़िक्र है कि प्री-बुकिंग करवाने वालों को 5 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा। साथ ही 12 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई पर Vivo X21 को खरीदा जा सकेगा।

प्रमुख फीचर की बात करें तो Vivo X21 के ख़ास 128 जीबी वेरिएंट में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इससे पहले Vivo X20 Plus UD में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा चुका है। इसका सीधा सा मतलब है कि फोन में फिज़िकल होम बटन नहीं दिए गए हैं। ना ही अलग से इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जिसे टच कर फोन अनलॉक किया जा सके। हालांकि, बाकी वेरिएंट में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक में दिया गया है। ध्यान रहे, यह उन पहले स्मार्टफोन में से एक है, जिनके लिए गूगल ने एंड्रॉयड पी बीटा अपडेट जारी किया है।
 

Vivo X21 UD कीमत, स्पेसिफिकेशन

Vivo X21 UD एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। कीमत के मामले में Vivo X21 UD 3,598 चीनी युआन (37,100 रुपये) कीमत वाला है। Vivo X21 UD यूडी एक डुअल सिम फोन है। यह एंड्रॉइड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स के शीर्ष पर दिए गए फन टच ओएस 4.0 को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 6.28 इंच फुल-एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 1080×2280 के पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होकर आता है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर। साथ देते हैं एड्रेनो 512 जीपीयू और 6 जीबी रैम।

एक्स 21 यूडी फोन में 12 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर रियर में दिया गया है। फोन के पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश भी शामिल है। फ्रंट पर 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह फोन 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इसमें 4 जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, यूएसबी 2.0 ओटीजी सपोर्ट है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें शामिल है। फोन 3200 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसका आकार 154.5×74.8×7.4 मिमी है और 156.2 ग्राम वज़न है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium build quality
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Micro-USB port
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  6. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  8. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  9. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  10. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »