Vivo X21 आज भारत में होगा लॉन्च, फोन का यह फीचर है सबसे ख़ास

Vivo का लेटेस्ट स्मार्टफोन X21 भारत में आज लॉन्च होगा। नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे आयोजित होने जा रहे इवेंट में Vivo X21 से पर्दा उठेगा...

Vivo X21 आज भारत में होगा लॉन्च, फोन का यह फीचर है सबसे ख़ास

Vivo X21

ख़ास बातें
  • Vivo का लेटेस्ट स्मार्टफोन X21 आज भारत में देगा दस्तक
  • नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इवेंट में उठेगा पर्दा
  • Vivo ने मार्च में चीनी बाज़ार के लिए दो वेरिएंट पहले ही कर दिए थे लॉन्च
विज्ञापन
Vivo का लेटेस्ट स्मार्टफोन X21 भारत में आज लॉन्च होगा। नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे आयोजित होने जा रहे इवेंट में Vivo X21 से पर्दा उठेगा। ध्यान रहे, Vivo ने  मार्च में चीनी बाज़ार के लिए दो वेरिएंट X21 और Vivo X21 UD उतारे थे। इनमें यूडी की बात करें तो इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। वीवो ने Vivo X21 के भारत में लॉन्च होने को लेकर महीने की शुरुआत में टीज़र जारी किया था।

प्रमुख फीचर की बात करें तो Vivo X21 के ख़ास 128 जीबी वेरिएंट में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इससे पहले Vivo X20 Plus UD में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा चुका है। इसका सीधा सा मतलब है कि फोन में फिज़िकल होम बटन नहीं दिए गए हैं। ना ही अलग से इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जिसे टच कर फोन अनलॉक किया जा सके। हालांकि, बाकी वेरिएंट में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक में दिया गया है। ध्यान रहे, यह उन पहले स्मार्टफोन में से एक है, जिनके लिए गूगल ने एंड्रॉयड पी बीटा अपडेट जारी किया है।

खुलासा किया गया था स्मार्टफोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। Vivo X21 उन चुनिंदा स्मार्टफो में से एक है, जिनमें एंड्रॉयड पी बीटा (डिवेलेपर प्रिव्यू 2) अपडेट जारी किया जाएगा। Vivo X21 के लिए भारत में पिछले सप्ताह प्री-बुकिंग शुरू की गई थी। लॉन्च इवेंट का लाइव प्रसारण फ्लिपकार्ट पर भी देखा जा सकता है।

 

Vivo X21 UD कीमत, स्पेसिफिकेशन

Vivo X21 UD एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। कीमत के मामले में Vivo X21 UD 3,598 चीनी युआन (37,100 रुपये) कीमत वाला है। Vivo X21 UD यूडी एक डुअल सिम फोन है। यह एंड्रॉइड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स के शीर्ष पर दिए गए फन टच ओएस 4.0 को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 6.28 इंच फुल-एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 1080×2280 के पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होकर आता है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर। साथ देते हैं एड्रेनो 512 जीपीयू और 6 जीबी रैम।

एक्स 21 यूडी फोन में 12 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर रियर में दिया गया है। फोन के पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश भी शामिल है। फ्रंट पर 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह फोन 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इसमें 4 जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, यूएसबी 2.0 ओटीजी सपोर्ट है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें शामिल है। फोन 3200 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसका आकार 154.5×74.8×7.4 मिमी है और 156.2 ग्राम वज़न है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium build quality
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Micro-USB port
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, X21
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »