Vivo X200T में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, लीक हुआ प्राइस

भारत में Vivo X200T को इस महीने के अंतिम सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 21:32 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • Vivo X200T में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इसे Vivo X200 FE के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है

इसे Vivo X200 FE के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X200T के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज के चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे  Vivo X200 FE के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है।  

SmartPrix की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में Vivo X200T को इस महीने के अंतिम सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo X200T का प्राइस 50,000 रुपये से 55,000 रुपये के बीच हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Vivo X200T में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Seaside Lilac और Stellar Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Vivo X200T में 'वर्चुअल ग्राफिक्स कार्ड' और 'फ्रेम इंटरपोलेशन टेक्नोलॉजी' मिल सकती है। इससे यह स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अतिरिक्त फ्रेम्स जेनरेट कर सकेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन देश में पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए Vivo X200 FE का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, Vivo X200T का प्राइस Vivo X200 FE से अधिक हो सकता है। Vivo X200 FE में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) है। इस स्मार्टफोन में16 GB तक का RAM और  512 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 59,999 रुपये का है। 

Vivo X200 FE की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo X200 FE की 6,500 mAh की 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.