Vivo X200, X200 Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo X200 सीरीज साल खत्म होने से पहले भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2024 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X200 Pro Mini में 6.3 इंच की 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है।

Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने इस हफ्ते की शुरुआत में चीन में Vivo X200 सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब ग्लोबल रिलीज में भी ज्यादा समय नहीं है। स्मार्टप्रिक्स की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo X200 सीरीज साल खत्म होने से पहले भारत में लॉन्च हो सकती है। कथित तौर पर Vivo दिसंबर के दूसरे हफ्ते में रिलीज करने का प्लान बना रहा है। हालांकि, सटीक तारीख के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है, रिपोर्ट से रिलीज विंडो की पुष्टि होती है। आइए Vivo X200 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

हालांकि, Vivo शुरुआत में भारत में सिर्फ Vivo X200 और Vivo X200 Pro ही पेश कर सकता है। वहीं ज्यादा किफायती X200 Pro mini की उपलब्धता के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। कथित तौर पर Vivo भारत में X200 Pro mini पेश करने का फैसला लेने से पहले Vivo X200 और X200 Pro वेरिएंट के लिए मार्केट रिस्पॉन्स को देखेगा।


Vivo X200/X200 Pro Specifications


Vivo X200 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है, जबकि X200 Pro में 6.78 इंच की OLED  डिस्प्ले है, जिनका1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। दोनों वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट दिया गया है। वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो में 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Vivo X200 में 5,800mAh की बैटरी है, जबकि Vivo X200 Pro में 6,000mAh की बैटरी है। दोनों फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ओरिजिन ओएस 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो X200 में OIS सपोर्ट के साथ Zeiss बेस्ड 50 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा, दूसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और तीसरा 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं X200 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल LYT-818 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और V3+ इमेजिंग चिप के साथ 200 मेगापिक्सल Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा है। दोनों स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों फोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस हैं, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।


Vivo X200 Pro Mini Specifications


Vivo X200 Pro Mini में 6.3 इंच की 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Dimensity 9400 चिपसेट से लैस है। X200 Pro Mini में 16GB RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। X200 Pro Mini में 5,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। X200 Pro Mini स्मार्टफोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2640x1216 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने लॉन्च किया 10W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. ₹2300 सस्ता मिल रहा Realme P3 Ultra 5G, Flipkart Goat Sale में आई गजब डील
  3. Nothing Phone 4b vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  4. 50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स QCY MeloBuds N65 हुए लॉन्च, 60dB ANC फीचर से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
  6. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
  9. Motorola Edge 70 Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  10. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.