Vivo X200, X200 Pro Mini, X200 Pro का खुलासा, कैमरा, प्रोसेसर से लेकर जानें सबकुछ

Vivo X200 सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन चीनी बाजार में 14 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2024 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 सीरीज में Zeiss 200 मेगापिक्सल APO सुपर टेलीफोटो लेंस मिलेगा।
  • Vivo X200 सीरीज मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 प्रोसेसर से लैस होगी।
  • Vivo X200 सीरीज कई एआई फीचर्स का सपोर्ट करेगी।

Vivo X100 में 16GB RAM दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo के वाइस प्रेसिडेंट, ब्रांड और प्रोडक्ट स्ट्रेटजी जनरल मैनेजर जिया जिंगडोंग ने Vivo X200 सीरीज फ्लैगशिप फोन का खुलासा किया जो कि चीन में 14 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। आधिकारिक जानकारी के अलावा, Vivo X200, X200 Pro Mini और X200 Pro के डिजाइन का भी खुलासा हुआ और सभी मॉडल के कैमरा सैंपल भी साझा किए गए। आइए Vivo X200 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo X200 Series Features 


जिंगडोंग के अनुसार, Vivo X200 सीरीज अपने पिछले Vivo X100 सीरीज की विरासत को बरकरार रखेगी। 4-6K युआन (~$570 से ~$855) प्राइस सेगमेंट में वीवो एक्स100 सीरीज ने ग्लोबल स्तर पर वीवो को लोकप्रिय बनाया और लगातार तीन सालों तक चीन के टॉप मोबाइल फोन ब्रांड के तौर पर बनाए रखने में मदद की। X100 सीरीज के बाद अब X200 सीरीज इसकी जगह लेने वाली है जो कि AI इंटीग्रेशन पर बेस्ड स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी की शुरुआत करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X200 सीरीज अपने Zeiss 200 मेगापिक्सल APO सुपर टेलीफोटो लेंस के साथ सबसे अलग है। यह लेंस 135 मिमी फोकल लंबाई के साथ पोर्ट्रेट कंप्रेशन को बढ़ाता है और रिफाइंड कंपोजिशन के लिए टेलीफोटो मैक्रो मोड पेश करता है। इसके अलावा सीरीज में एक टॉप "लैंडस्केप मोड" शामिल है जो बेहतर विजुअल्स को कैप्चर करने के लिए डिजाइन किया गया है। अपग्रेड वीडियो फीचर्स में 4K 120fps स्लो मोशन, 10 बिट लॉग और 4K बैकलिट मूवी पोर्ट्रेट वीडियो शामिल हैं, जो वीवो के इमेजिंग चिप V3+ और एक्सक्लूसिव Sony LYT-818 सेंसर पर बेस्ड है। इनके अलावा शौकीन और प्रोफेशनल दोनों यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अनुभव प्रदान करना है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो X200 सीरीज डाइमेंशिटी 9400 प्रोसेसर से लैस है जिसने AnTuTu पर 3 मिलियन बेंचमार्क स्कोर पार किया है। वीवो के सहयोग से तैयार यह चिप एआई प्रोडक्टिविटी टास्क, रीयल-टाइम वॉयस इंटरैक्शन, स्मार्ट ब्यूटी फिल्टर और कापी कुछ का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के प्रति वीवो की प्रतिबद्धता से पता चलता है कि किलोमीटर लेवल नेटवर्क-फ्री कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी शुरू हो रही है जो कि बिना नेटवर्क कवरेज के लंबी दूरी, कॉस्ट फ्री कम्युनिकेशन के लिए लोरा स्प्रेड स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करती है।
Advertisement

अपग्रेडेड सिलिकॉन नेगेटिव इलेक्ट्रोड और सेमी-सॉलिड बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ बैटरी परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ है, जो एनर्जी डेंसिटी, लो टेंप्रेचर रेसिस्टेंट और लाइफ को बढ़ाता है। यह सीरीज अंटार्कटिका और माउंट एवरेस्ट जैसे क्षेत्रों में भी काम करने का वादा करती है। X200 सीरीज पर OriginOS 5 अधिकतर डेली एआई टास्क को सीधे फोन पर प्रदान करता है। इसमें मिलीसेकंड-लेवल रियल टाइम वॉयस इंटरेक्शन और ट्रांसलेशन, फास्ट लाइव ब्रॉडकास्ट रियल टाइम फिल्टर, स्मार्ट ब्यूटी फीचर्स, एक सेंटेंस वीडियो एडिटिंग, पर्सनलाइज और सिक्योर स्मार्ट शेड्यूल मैनेजमेंट, एनपीसी विहेवियर कंट्रोल गेम एआई और रियल टाइम ऑब्जेक्ट रिकॉग्निशन शामिल हैं। 
Advertisement

स्क्रीन की बात करें तो Vivo X200 सीरीज को लेकर Jingdong ने कहा कि इसमें Zeiss मास्टर कलर स्क्रीन और 2160Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग होगी जो कि iPhone रेटिना स्क्रीन के करीब एक डिस्प्ले इफेक्ट और आई प्रोटेक्शन एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। Pro Mini में एक छोटी फ्लैट स्क्रीन डिजाइन होगा, जिसमें नेरो बॉर्डर और स्मूथ कॉर्नर होंगे।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2640x1216 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.