Vivo X200 Ultra में मिलेगा Apple iPhone वाला यह खास फीचर, अप्रैल में होगा लॉन्च!

Vivo X200 Ultra फोन के लॉन्च से पहले इसका एक खास फीचर लीक हो गया है।

Vivo X200 Ultra में मिलेगा Apple iPhone वाला यह खास फीचर, अप्रैल में होगा लॉन्च!

Vivo X100 Ultra में 6.78 इंच की कर्व्ड E7 AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फोन में कंपनी एक खास एक्शन बटन दे सकती है
  • फोन के राइट साइड में नीचे की तरफ यह एक्शन बटन मौजूद होगा
  • प्राथमिक तौर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी फंक्शंस के लिए होगा इस्तेमाल
विज्ञापन
Vivo अपने अपकमिंग फोन Vivo X200 Ultra को इस साल की दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला जारी है। इसी बीच एक जाने माने टिप्स्टर ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन समेत एक खास फीचर का खुलासा किया है। फोन में कंपनी खास बटन का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा Vivo X200 Ultra में धांसू कैमरा फीचर्स होने की अफवाहें भी काफी समय से हैं। एक बार फिर से इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन फीचर्स के बारे में। 

Vivo X200 Ultra फोन के लॉन्च से पहले इसका एक खास फीचर लीक हो गया है। फोन में कंपनी एक खास एक्शन बटन देगी जैसा कि Apple के iPhone 15 में सबसे पहले देखने को मिला था। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से खुलासा किया गया है कि फोन के राइट साइड में नीचे की तरफ यह एक्शन बटन मौजूद होगा जिसे प्राथमिक तौर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी फंक्शंस के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

फोन में पावरफुल कैमरा सेटअप बताया जा रहा है। जिसमें फोन के रियर में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा, साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। प्राइमरी कैमरा में 35mm फोकल लेंथ देखने को मिल सकती है। वहीं, फोन को लेकर सामने आईं अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K 120fps का सपोर्ट होगा। कहा जा रहा है कि एपल के Pro सीरीज स्मार्टफोन्स को यह वीडियोग्राफी में टक्कर दे सकेगा। 

Vivo X200 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट आ सकता है। फोन में 2K OLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन 6000mAh बैटरी से लैस होगा। जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा। टिप्स्टर का कहना है कि फोन इस साल अप्रैल की शुरुआत से लेकर मध्य तक मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस फोन के साथ कंपनी एक और मॉडल Vivo X200S भी पेश कर सकती है। इसमें Dimensity 9400+ चिप के साथ फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »