Vivo X200 Pro के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, इस फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आएगा!

Vivo X200 सीरीज इसी साल जनवरी में लॉन्च हुए Vivo X100 सीरीज के सक्सेसर मॉडल्स से लैस होगी। भारत में Vivo X100 Pro को 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2024 19:51 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग स्मार्टफोन में 1.5K 6.7-इंच या 6.8-इंच डिस्प्ले मिल सकता है
  • फोन में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने का भी दावा किया गया है
  • फोन अपकमिंग MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट से लैस हो सकता है

Vivo X100 Pro (ऊपर तस्वीर में) को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Vivo

Vivo की फ्लैगशिप X200 सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय में कई लीक्स देखने को मिल चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन सीरीज MediaTek के अघोषित Dimensity 9400 चिपसेट से लैस होगी। स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X200 के साथ X200 Pro स्मार्टफोन भी शामिल हो सकता है, जिसे लेकर अब लेटेस्ट लीक सामने आया है। इसमें अपकमिंग स्मार्टफोन के डिस्प्ले, चिपसेट और कुछ अन्य अहम स्पेसिफिकेशन्स के बारे में दावे किए गए हैं। Vivo X200 Pro स्मार्टफोन कथित तौर पर 1.5K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हो सकता है। पिछले लीक्स के समान नए लीक में भी इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिलने का दावा किया गया है। चलिए विस्तार से जानते हैं।

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट के जरिए दावा है कि अपकमिंग Vivo X200 Pro स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.7-इंच या 6.8-इंच डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले कथित तौर पर बहुत पतले बेजल्स से लैस होगा और दो तरफ से कर्व्ड होगा। इस डिस्प्ले के नीचे अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर लगे होने की जानकारी दी गई है।

टिप्सटर ने आगे दावा किया है कि फोन में 6,000mAh बैटरी मिलेगी, जो नई सिलिकॉन बैटरी सेल कॉन्फिगरेशन से लैस होगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलने का भी दावा किया गया है, जिसमें पेरिस्कोप कैमरा भी मिलेगा। जैसा कि हमने ऊपर बताया, टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि अपकमिंग Vivo फोन MediaTek Dimensity 9400 SoC से लैस होगा, जिसे चिपसेट कंपनी आने वाले अक्टूबर में पेश कर सकती है। अपकमिंग चिपसेट 3nm प्रोसेस पर बना होगा और अफवाहें हैं कि ये Cortex-X5 सुपर कोर से लैस होगा। चिपसेट की सीधी टक्कर Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से होगी, जो इस साल के अंत में लॉन्च हो सकता है।

Vivo X200 सीरीज इसी साल जनवरी में लॉन्च हुए Vivo X100 सीरीज के सक्सेसर मॉडल्स से लैस होगी। भारत में Vivo X100 Pro को 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन में 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज मिलती है।
Advertisement

Vivo X100 Pro MediaTek के वर्तमान फ्लैगशिप Dimensity 9300 SoC पर काम करता है। फोन में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 50-मेगापिक्सल Sony IMX989 1-इंच प्राइमरी रियर सेंसर शामिल है। इसमें 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh बैटरी दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.