Vivo X200 में होगा 50MP का ट्रिपर कैमरा सिस्‍टम! अक्‍टूबर में हो सकता है लॉन्‍च

Vivo X200 में फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जून 2024 16:33 IST
ख़ास बातें
  • वीवो की नई फ्लैगश‍िप स्‍मार्टफोन सीरीज होगी अक्‍टूबर में लॉन्‍च
  • टिप्‍सटर, डिजिटल चैट स्‍टेशन ने दी अहम जानकारी
  • Vivo X200 में मिल सकता है मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर

फोन का डिस्‍प्‍ले कॉम्‍पैक्‍ट हो सकता है और पतले बेजल्‍स के साथ आएगा।

Vivo की नई फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन सीरीज इस साल अक्‍टूबर में लॉन्‍च हो सकती है। कंपनी Vivo X200 और X200 Pro को पेश करने की तैयारी में है। हालांकि यह लॉन्‍च तभी होगा जब क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन आ जाएगा। इसका लॉन्‍च भी अक्‍टूबर में प्रस्‍तावित है और फ‍िर एक-एक करके तमाम मोबाइल ब्रैंड्स अपनी डिवाइसेज को क्‍वॉलकॉम चिपसेट के साथ उतारेंगे। चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) की नजर काफी वक्‍त से नए वीवो फोन्‍स पर है। अपने लेटेस्‍ट पोस्‍ट में उन्‍होंने कुछ और जानकारियां भी शेयर की हैं। 

DCS का कहना है कि Vivo X200 में फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K होगा। यह डिस्‍प्‍ले कॉम्‍पैक्‍ट हो सकता है और पतले बेजल्‍स के साथ आएगा। याद रहे कि Vivo X100 में 6.78 की स्‍क्रीन दी गई थी। Vivo X200 में भी लगभग यही डिस्‍प्‍ले साइज मिल सकता है। 
Advertisement

कैमरों के लेवल पर Vivo X200 में चेंज आ सकते हैं। यह 50 मेगापिक्‍सल वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से पैक हो सकता है। उनमें से एक कैमरा टेलिफोटो लेंस भी होगा और 3एक्‍स ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। वीवो काफी वक्‍त से अपने स्‍मार्टफोन्‍स में एक इमेज‍िंग चिप दे रही है, जो फोटो क्‍वॉलिटी को बेहतर बनाती है। अपकमिंग वीवो सीरीज में भी इस चिप को और एडवांस्‍ड बनाकर लगाया जा सकता है। खास यह है कि X200 प्रो के मुकाबले X200 में मीडियाटेक का प्रोसेसर मिल सकता है। 

डीसीएस ने यह भी बताया है कि वीवो X200 के प्रोटोटाइप में ऑप्टिकल अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग सॉल्यूशन है। इससे ज्‍यादा डिटेल फ‍िलहाल सामने नहीं आई है। 
Advertisement

कुछ वक्‍त पहले टिप्‍सटर ने Vivo X200 Pro के बारे में जानकारी दी थी, जिसका मॉडल नंबर V2413 है। फोन में 6.7 इंच या  6.8 इंच का कर्व्‍ड ऐज OLED डिस्‍प्‍ले मिल सकता है। यह 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। फोन में 5400 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है और अल्‍ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर इसमें हो सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.