Vivo X200 के फ्रंट डिजाइन खुलासा, 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ 5,600mAh की मिलेगी बैटरी

Vivo X200 में 6.3 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 में 6.3 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Vivo X200 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Vivo X200 में Mediatek Dimensity 9400 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

Vivo X100 में 16GB RAM दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर Vivo X200 सीरीज पर काम कर रहा है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने सुझाव दिया था कि Vivo X200 सीरीज को अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में चीनी बाजार में पेश किया जाएगा। सीरीज में तीन मॉडल Vivo X200, X200+ और X200 Pro शामिल होने की उम्मीद है। इनमें क्रमशः लगभग 6.3 इंच, 6.4 से 6.5 इंच और 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। एक नई लीक में टिपस्टर ने एक रेंडर साझा किया है जो आगामी स्मार्टफोन का नाम बताए बिना उसका फ्रंट डिजाइन दिखाता है। फोटो में X200 का फ्रंट डिजाइन साफ नजर आता है, जिसमें 6.3 इंच की डिस्प्ले है।


Vivo X200 Design


टिपस्टर के अनुसार, असली स्मार्टफोन के आधार पर बनाए गए रेंडर में 6.3 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले के कॉर्नर गोल हैं और चारों ओर सिमेट्रिकल बेजेल्स हैं। इसमें एक सेल्फी कैमरा कटआउट है और डिवाइस के दाएं कॉर्नर पर वॉल्यूम रॉकर और एक पावर की है।


Advertisement
Vivo X200 Specifications


रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X200 में 6.3 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें ऑप्टिकल-टाइप इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Vivo X200+ और X200 Pro की तरह X200 में भी Mediatek Dimensity 9400 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X200 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 70mm पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। हालांकि, X200 के फ्रंट कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। Vivo X200 सीरीज एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ओरिजिनओएस पर चलेगी। डाइमेंशन के मामले में इसमें 8.x मिमी की स्लिम प्रोफोइल होने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.