Vivo X20 और X20 Plus में हैं दो रियर कैमरे, जानें सारी ख़ूबियां

वीवो ने गुरुवार को अपनी एक्स सीरीज़ में दो लेटेस्ट स्मार्टफोन एक्स20 और एक्स20 प्लस लॉन्च कर दिए। वीवो एक्स20 और वीवो एक्स20 प्लस में मुख्य फर्क डिस्प्ले और बैटरी क्षमता का है। वीवो एक्स20 की कीमत 2,998 चीनी युआन (करीब 29,500 रुपये) है जबकि वीवो एक्स20 प्लस की कीमत 3,498 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 सितंबर 2017 10:25 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस में दो रियर कैमरे हैं
  • दोनों फोन 30 सितंबर से उपलब्ध होंगे
  • अभी चीन के बाहर फोन को लॉन्च किए जाने की कोई जानकारी नहीं है
वीवो ने गुरुवार को अपनी एक्स सीरीज़ में दो लेटेस्ट स्मार्टफोन एक्स20 और एक्स20 प्लस लॉन्च कर दिए। वीवो एक्स20 और वीवो एक्स20 प्लस में मुख्य फर्क डिस्प्ले और बैटरी क्षमता का है। वीवो एक्स20 की कीमत 2,998 चीनी युआन (करीब 29,500 रुपये) है जबकि वीवो एक्स20 प्लस की कीमत 3,498 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) है। वीवो एक्स20 और वीवो एक्स20 के लिए 25 सितंबर से प्री-बुकिंग शुरू होगी और फोन को बाज़ार में 30 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। एक्स20 और एक्स20 प्लस की अहम ख़ासियत है इनमें दिया गया फुल व्यू स्क्रीन और दो रियर कैमरे। दोनों स्मार्टफोन मैट ब्लैक, रोज़ गोल्ड और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे। अभी दोनों स्मार्टफोन को चीन से बाहर उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

वीवो एक्स20 और वीवो एक्स20 में फर्क की बात करें तो वीवो एक्स20 में 6 इंच सुपर एमोलेड (1080x2160 पिक्सल्स) फुल एचडी+ डिस्प्ले है। जबकि वीवो एक्स20 प्लस में 6.4 इंच  सुपर एमोलेड (1080x2160 पिक्सल्स) फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा वीवो एक्स20 में 3245 एमएएच की बैटरी जबकि वीवो एक्स20 प्लस में 3905 एमएएच क्षमता वाली बैटरी दी गई है। बाकी सभी स्पेसिफिकेशन दोनों स्मार्टफोन में एक जैसे हैं।

कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 4जी एलटीई के अलावा 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, जायरो और फोटोसेंसिटिव सेंसर भी दिए गए हैं।
 

वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। दोनों फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। वीवो एक्स20 और वीवो एक्स20 प्लस एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलते हैं। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो वीवो एक्स20 और वीवो एक्स20 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों फोन में अपर्चर एफ/1.8 और फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। मुख्य कैमरे में स्लो मोशन, पैनौरमा मोड और अल्ट्रा-क्लियर पिक्चर क्वालिटी है। स्मार्टफोन में सेल्फ़ी और वीडियो के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में मोशन पिक्चर, ब्यूटी, पैनोरमिक जैसे मोड हैं।
Advertisement

वीवो एक्स20 का डाइमेंशन 155.85 x 75.15 x 7.2  मिलीमीटर और वज़न 159 ग्राम है। वहीं एक्स20 प्लस का डाइमेंशन 165.32 x 80.09 x 7.45 मिलीमीटर और वज़न 181.5 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.