Vivo X20 के बारे में पता चला, इसमें होगा फेशियल रिकग्निशन

वीवो ने हाल ही में 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला वीवो वी7+ लॉन्च किया है। अब ख़बर है कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी अब अपने आने वाले स्मार्टफोन वीवो एक्स20 पर काम कर रही है। वीवो एक्स20 स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट हो सकता है। इसके अलावा फोन अनलॉक करने के लिए एक फेशियल रिकग्निशन भी दिए जाने की ख़बरें हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 सितंबर 2017 12:32 IST
वीवो ने हाल ही में 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला वीवो वी7+ लॉन्च किया है। अब ख़बर है कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी अब अपने आने वाले स्मार्टफोन Vivo X20 पर काम कर रही है। वीवो एक्स20 स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट हो सकता है। इसके अलावा फोन अनलॉक करने के लिए एक फेशियल रिकग्निशन भी दिए जाने की ख़बरें हैं।

वीवो ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक टीज़र पोस्ट किया। इस टीज़र में एक फेस वेक फ़ीचर होने की पुष्टि की गई है। कंपनी का दावा है कि फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर के जरिए फोन को 0.1 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। इस टीज़र से फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले होने का पता चला है। जबकि फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने का पता चला एक लीक तस्वीर से चला है। इस तस्वीर से खुलासा हुआ है कि वीवो एक्स20 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित फनटच ओएस पर चलेगा।
Advertisement
 

बता दें कि पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ वीवो वी7+ की कीमत भारत में 21,990 रुपये है। डुअल सिम (नैनो सिम) वीवो वी7+ एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी (720x1440 पिक्सल) आईपीएस इनसेल डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाला है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो Vivo V7+ हैंडसेट 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। यह एफ/2.0 अपर्चर वाला लेंस है और सेल्फी सॉफ्ट लाइट के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस लेंस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। इसमें 3225 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo mobile, Vivo x20, Vivo x20 leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.