Vivo X20 स्मार्टफोन 21 सितंबर को होगा लॉन्च

कई ख़बरों और लीक के बाद, सोमवार को वीवो एक्स20 के लॉन्च की आधिकारिक तारीख़ की पुष्टि हो गई है। वीवो एक्स20 स्मार्टफोन में एक फुल व्यू डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 सितंबर 2017 18:54 IST
कई ख़बरों और लीक के बाद, सोमवार को वीवो एक्स20 के लॉन्च की आधिकारिक तारीख़ की पुष्टि हो गई है। वीवो एक्स20 स्मार्टफोन में एक फुल व्यू डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है। वीचो ने चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर एक लॉन्च टीज़र जारी किया है।

वीवो द्वारा जारी किए गए लॉन्च टीज़र में वीवो एक्स20 की लॉन्च की तारीख़ का ऐलान किया गया है। इस टीज़र के मुताबिक यह स्मार्टफोन चीन में 21 सितंबर को 8 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च टीज़र में डिवाइस का फ्रंट डिस्प्ले दिख रहा है जो कि पुराने टीज़र की तरह ही है। इससे पहले जारी किए गए टीज़र से फोन में फेसियल रिकग्निशन फ़ीचर होने की जानकारी सामने आई थी। लीक में भी पता चला है कि वीवो एक्स20  में किनारों और ऊपर व नीचे की तरफ़ बेहद पतले बेज़ल होंगे। इनवाइट टीज़र को सबसे पहले एंड्रॉयड प्योर ने सार्वजनिक किया।
Advertisement

इससे पहले एक लीक तस्वीर से फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने का पता चला। इस तस्वीर से खुलासा हुआ है कि वीवो एक्स20 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित फनटच ओएस पर चलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस में क्रमशः एक 5.2 इंच और 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में एक 3500 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

कैमरे की बात करें तो एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वीवो एक्स20 में एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है, जिसे वीवो ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शंघाई 2017 में प्रदर्शित किया गया था। हालांकि, स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो इस बात पर निर्भर करता है कि नई टेक्नोलॉजी कैसी होती है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo mobile, vivo x20 launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.