Vivo X20 नए रंग में लॉन्च हुआ

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने इसी साल सितंबर में भारत में अपने वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए थे। अब कंपनी ने अपने वीवो एक्स20 स्मार्टफोन का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इससे पहले वीवो एक्स20 को ब्लैकै, ब्लैक/गोल्ड, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 नवंबर 2017 17:27 IST
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने इसी साल सितंबर में भारत में अपने वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए थे। अब कंपनी ने अपने वीवो एक्स20 स्मार्टफोन का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इससे पहले वीवो एक्स20 को ब्लैक, ब्लैक/गोल्ड, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। वीवो एक्स20 को अब एक नए ब्लू कलर वेरिएंट में भी खरीदा जा सकेगा। नया ब्लू कलर वेरिएंट 11 नवंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो, वीवो एक्स20 ब्लू कलर वेरिएंट को ओरिजिनल वेरिएंट की तरह ही 2,998 चीनी युआन (करीब 29,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। अभी स्मार्टफोन को चीन से बाहर उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

वीवो एक्स20 में 6 इंच सुपर एमोलेड (1080x2160 पिक्सल्स) फुल एचडी+ डिस्प्ले है। वीवो के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। वीवो एक्स20  एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

वीवो एक्स20 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में अपर्चर एफ/1.8 और फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। मुख्य कैमरे में स्लो मोशन, पैनौरमा मोड और अल्ट्रा-क्लियर पिक्चर क्वालिटी है। स्मार्टफोन में सेल्फ़ी और वीडियो के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में मोशन पिक्चर, ब्यूटी, पैनोरमिक जैसे मोड हैं।

 इसके अलावा वीवो एक्स20 में 3245 एमएएच की बैटरी है।  फोन में 4जी एलटीई के अलावा 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, जायरो और फोटोसेंसिटिव सेंसर भी दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3245 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.