Vivo के  X100s में मिल सकता है MediaTek का पावरफुल चिपसेट Dimensity 9300+

Vivo X100s में 5,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 फरवरी 2024 22:22 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की X100 सीरीज में प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं
  • इस सीरीज में X100s को जोड़ा जा सकता है
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने Y100t को लॉन्च किया था

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का  X100s जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की X100 सीरीज में प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं। इस सीरीज में X100s को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek का पावरफुल Dimenity 9300+ चिपसेट दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की गई एक पोस्ट में बताया है कि Vivo X100s में Dimenity 9300+ SoC दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का फ्लैट OLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Vivo X100s में 5,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के X100 की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टिप्सटर ने कहा है कि X100s में ग्लास का रियर पैनल हो सकता है। इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

पिछले सप्ताह कंपनी ने Y100t को लॉन्च किया था। इसमें 6.64 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 है। कंपनी की Y सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,449 (लगभग 17,650 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,649 (लगभग 19,310 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का का CNY 1,849 (लगभग 21,660 रुपये ) का है। इसे Snowy White, Far Mountain Green और Moon Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 28 फरवरी से शुरू होगी। 

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच फुल HD+ (1,080x2,388 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, WiFi, Bluetooth, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प मिलते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.